{"_id":"5c8862ce1b398b38665c69e7891843a5","slug":"bodies-found-on-railway-track-hindi-news-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे ट्रैक पर मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेलवे ट्रैक पर मिला शव
ब्यूरो / अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sat, 21 Nov 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
जलालाबाद/नजीबाबाद। गांव धनसीनी के एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला।
आरोप है कि सूचना के बावजूद उसका शव कई घंटे रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा। परिजनों और ग्रामीणों के हंगामा करने पर जीआरपी ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
गांव धनसीनी निवासी हरीशचंद का पुत्र अवनीश उर्फ सीटू (22) राज मिस्त्री का काम करता था। बृहस्पतिवार की रात वह घर से करीब एक किलोमीटर दूर खेत पर पानी देने गया था। रात दो बजे मोबाइल पर परिजनों से बात भी हुई। बताया था कि 10-15 मिनट में लौट आएगा। मगर, सुबह तक नहीं लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।
उधर, शुक्रवार की सुबह साढ़े पांच बजे रेलवे की-मैन को क्षेत्र के ही रेलवे ट्रैक पर एक शव पड़ा मिला। उसने फजलपुर रेलवे स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। स्टेशन मास्टर ने नजीबाबाद जीआरपी को सूचित किया। उधर, अवनीश को तलाशते हुए परिजन भी रेलवे ट्रैक पर पहुंच गए।
वहां अवनीश का शव पड़ा देख कोहराम मच गया। आरोप है कि काफी देर तक पुलिस नहीं पहुंची। इससे आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने फजलपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर हंगामा किया और ट्रेन रोकने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
इस पर नजीबाबाद से जीआरपी घटनास्थल पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के भाई अरविंद ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
चार माह पहले ही हुई थी शादी
नजीबाबाद। अवनीश उर्फ सीटू की शादी चार माह पूर्व क्षेत्र के गांव सुरानंगली निवासी वर्षा से हुई थी। अवनीश की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
मौका-ए-वारदात पैदा कर रहा संदेह
नजीबाबाद। जिस स्थान पर अवनीश का शव पड़ा है, वहां कई संदेह पैदा हो रहे है। पुलिस के मुताबिक अवनीश का शव रेल लाइन के बीच में पड़ा है। यदि वह ट्रेन की चपेट में आता तो शरीर कट जाता। मगर, उसका केवल दाहिना पांव घुटने पास से और एक बायां हाथ टूटा हुआ मिला। करीब 25-30 मीटर दूर उसकी लोई और उसमें लिपटी टॉर्च रखी मिली।
मोबाइल स्विच ऑफ था। चेहरे पर काफी चोट के निशान है। सबसे बड़ा सवाल कि अवनीश ट्रैक के पास कैसे पहुंचा। परिजनों का कहना है कि घर से जाते वक्त अवनीश काफी खुश था। घर में भी कोई विवाद नहीं हुआ, तो आत्महत्याकी संभावना कम ही लग रही हैं। उधर, पुलिस ने भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कही हैं।