फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Blood surged in private hospitals

निजी अस्पतालों में महंगा हुआ ब्लड

Wed, 25 May 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Wed, 25 May 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
Blood surged in private hospitals
रक्‍तदान
बिजनौर के प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने वाले मरीजों के लिए अब खून भी महंगा हो  गया है। एक यूनिट ब्लड के लिए उन्हें प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 1050 रुपये का भुगतान करना पडे़गा। 
विज्ञापन


सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को आवश्यकता पड़ने पर जिला ब्लड बैंक से चिकित्सक के परामर्श पर ब्लड दिया जाता है। अब तक मरीज से 400 रुपये सर्विस चार्ज व 50 रुपये ट्रांफ्यूजन चार्ज के रूप में वसूल किए जाते थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रीय रक्त संचरण परिषद/एड्स नियंत्रण विभाग स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की मीटिंग में प्राइवेट अस्पतालों में भर्ती मरीजों को दिए जाने वाले ब्लड के सर्विस चार्ज में बढ़ोतरी कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही सर्विस चार्ज का नाम भी बदल कर प्रोसेसिंग चार्ज कर दिया गया है। अब प्राइवेट अस्पताल में भर्ती मरीज से एक यूनिट ब्लड के बदले प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 1050 रुपये लिए जाएंगे। 

शासन के निर्देशानुसार ब्लड के प्रोसेसिंग चार्ज केवल प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने वाले मरीजों पर लागू होंगे। किसी भी सरकारी अस्पताल में भर्ती मरीज से प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में 450 रुपये (400 रुपये सर्विस चार्ज + 50 रुपये ट्रांफ्यूजन चार्ज) लिए जाएंगे।

 
अब तक प्राइवेट/चेरिटेबिल रक्तकोष यानि ब्लड बैंक से प्रोसेसिंग चार्ज के रूप में एक यूनिट के 850 रुपये लिए जाते थे। हालांकि  शासन ने इसे बढ़ाकर 1450 रुपये प्रति यूनिट कर दिया है।  जिला ब्लड बैंक प्रभारी डा. संजय शंकर का कहना है कि शासन का पत्र 24 मई की शाम को मिला था। 25 मई से ब्लड के प्रोसेसिंग चार्ज को लागू कर दिया गया है। शासन ने ब्लड के प्रोसेसिंग चार्ज में बढ़ोतरी की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed