{"_id":"60c7a4c48ebc3ea6dc1ad7b9","slug":"blood-donor-camp-77-mahadanis-donated-blood-bijnor-news-mrt542755174","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदाता शिविर: 77 महादानियों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदाता शिविर: 77 महादानियों ने किया रक्तदान
विज्ञापन

बिजनौर। विश्व रक्तदाता दिवस पर अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में 77 लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया। लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग बनाकर अपनी बारी आने पर रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र दिए गए। इस दौरान नियमित रूप से रक्तदान करने वाली पांच सामाजिक संस्थाओं और चार रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।
हर साल 14 जून को विश्व रक्तदाता दिवस के रूप में मनाया जाता है। अमर उजाला फाउंडेशन हर बार रक्तदान शिविर का आयोजन करता है। सुबह 11 बजे जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह तथा जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मनोज सेन ने संयुक्त रूप से शिविर का शुभारंभ किया। इसके बाद डीएम ने नियमित रूप से रक्तदान करने वाली पांच संस्थाओं तथा चार लोगों को पुरस्कृत किया।
जिलाधिकारी ने कहा कि रक्तदान करने से शरीर में नई ऊर्जा का संचार होता है। पूर्ण रूप से स्वस्थ रहने के लिए सभी स्वस्थ लोगों को हर तीन माह बाद रक्तदान करना चाहिए। एसपी डॉ.धर्मवीर सिंह ने भी लोगों से रक्तदान करने के लिए आगे आने की अपील की। इस मौके पर जिला ब्लड बैंक अधिकारी डा. संजय कुमार शंकर, वरिष्ठ तकनीकी अधिकारी राकेश कुमार चौहान, डा. जासमीन खान, डा. अंशुला चौधरी, विनोद कुमार, मनोज, शिखा, आशु, पंकज, मीनाक्षी राजपूत, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ये दंपती बने महादानी
आजाद किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष धीरज कुमार और उनकी पत्नी रेनू, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी के चालक मनचंदा और उनकी पत्नी प्रतिभा रानी ने रक्तदान किया।
दो पुलिसकर्मी भी आए रक्तदान करने
एसडीएम सदर के न्यायालय में तैनात पुलिसकर्मी राहुल देव और पुलिस लाइन में तैनात अजय कुमार ने काफी उत्साहपूर्वक ब्लड डोनेट किया।
ये संस्थाएं हुईं सम्मानित
डीएम ने नियमित रूप से रक्तदान करने वाली संस्थाओं और रक्तदाताओं को सम्मानित किया। इस दौरान अमर उजाला फाउंडेशन, हम सारथी फाउंडेशन, रक्तदान महादान बसी किरतपुर, जीवन ज्योति ब्लड मित्र समूह, लायंस क्लब रेनबो संस्थाओं तथा रक्तदाता लक्ष्मीकांत, अनुज कुमार शर्मा, राजकुमार गुप्ता, शाहीन को पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
इन्होंने किया रक्तदान
अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में मनमोहन वर्मा, महिपाल सिंह, पीयूष कुमार, ऋतु गुप्ता, रश्मि, प्रियंका, शशि, हरमेंद्र कुमार, गोपाल त्यागी, अजीत सिंह, पीयूष, प्रतिभा रानी, मनचंदा, दुष्यंत चौधरी, जसवंत, आशीष कुमार, रोहित वर्मा, जितेंद्र कुमार, देवराज सहगल, तसलीम, संजीव चौधरी, सैफ अली, कौशल चौहान, शमशाद, वसीम अहमद, शाहीन वसीम, सचिन कुमार, अंकित कुमार, शांतनु कुमार, दीक्षित कुमार, कुशल पाल सिंह, कैरावी सिंह, सरिता, अमल कुमार शर्मा, सिद्धार्थ, अमित कुमार, हेमंत कुमार, सुरेंद्र कुमार, प्राची, अजय कुमार, सुमित सैनी, धीरज कुमार, रानू, सोमपाल सिंह, शुभम अग्रवाल, अजय कुमार, देवेंद्र सिंह, नरेश चौहान, नितिन कुमार, दिव्या, तपेंद्र, राहुल देव, अलका शर्मा, मो. अफसर, विनीता, विपिन कुमार, महेश चंद्र, राजेश, सुंदर, मोहित कुमार, अरजेंद्र कुमार, शाहिद हुसैन, मृघांशी, लव अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, कामेंद्र सिंह, निशंक कुमार पाठक, शरद पाठक, विकास, अमित कुमार, संदीप कुमार, मनीष कुमार, कुलदीप कुमार, मो. दानिश कुरैशी, मो. मोनिस आदि शामिल रहे।