फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Block chief gave national flag to BDC member

ब्लॉक प्रमुख ने बीडीसी सदस्य को दिए राष्ट्रीय ध्वज

Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Aug 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
Block chief gave national flag to BDC member
नजीबाबाद। आजादी के अमृत महोत्सव ने देशवासियों को राष्ट्रभक्ति की ऊर्जा प्रदान की है। 75वें स्वतंत्रता दिवस पर हर-घर तिरंगा फहराने में शामिल होना होगा। ब्लॉक प्रमुख ने अभियान के तहत 135 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ध्वज वितरण कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने यह बात कही। ब्लॉक प्रमुख तपराज सिंह ने क्षेत्र पंचायत सदस्यों को आजादी के अमृत महोत्सव हर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 135 क्षेत्र पंचायत सदस्यों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को 75वें आजादी के जश्न में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बीडीसी सदस्य परिवार के सबसे छोटे सदस्य से ध्वजारोहण कराएं। वहीं उन्होंने क्षेत्र पंचायत की बैठक न बुलाने, स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य शिविर न लगाने, पंचायत सचिवों के सचिवालय में न बैठने, मनरेगा में फर्जी हाजिरी, टंकी स्थापना के कारण गांव की सड़कों के नष्ट होने सहित कई मुद्दों पर नाराजगी व्यक्त की गई। बैठक में क्षेत्र पंचायत सदस्य ब्रजराज सिंह, कुलदीप कुमार, लटूर सिंह, पवन कुमार, अंकित गिरी, घसीटा सिंह, अंकुर देशवाल, संजीव कुमार, ललिता, महेंद्र सिंह, दिलशाद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed