फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Black marketing of medicine and oxygen should not happen: Kapil Dev Agarwal

दवा, ऑक्सीजन की न हो कालाबाजारी: कपिलदेव अग्रवाल

Tue, 11 May 2021 11:43 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 May 2021 11:43 PM IST
विज्ञापन
Black marketing of medicine and oxygen should not happen: Kapil Dev Agarwal
दवा, ऑक्सीजन की न हो कालाबाजारी: कपिलदेव अग्रवाल
विज्ञापन

बिजनौर। जिले के प्रभारी मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों व चिकित्सकों की वर्चुअल बैठक में दवाईयों, ऑक्सीजन पर कालाबाजारी रोकने के कड़े निर्देश दिए। अस्पतालों में दवाई व जांच के दाम नियंत्रित रखने को कहा।
प्रभारी मंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में प्रत्येक नागरिक के उत्तम स्वास्थ्य की जिम्मेदारी सबकी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने अफसरों को महामारी से निपटने में किए जा रहे प्रयासों में तेजी लाने के निर्देश दिए। कहा कि जिले में अस्पतालों के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम भेजकर कैंप लगवाकर उनका सहयोग लिया जाए। एल-2 कोविड चिकित्सालयों में पर्याप्त संख्या में बिस्तरों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। आवश्यकतानुसार चिकित्सा कर्मियों तथा मेडिकल उपकरणों की समुचित व्यवस्था भी की जाए। एल-2 कोविड अस्पताल में मानक के अनुरूप वेंटिलेटर की व्यवस्था रहनी चाहिए। जांच की क्षमता में निरंतर वृद्धि करने के निर्देश देते हुए कहा कि आरटीपीसीआर जांच को बढ़ाया जाए।
विज्ञापन

कपिलदेव अग्रवाल ने कहा कि जनता पहले ही कोरोना की मार से पीड़ित है। ऐसे में भी अस्पतालों द्वारा उनसे मनमाने चार्जेज वसूलने की लगातार शिकायत मिल रही हैं जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने अधिकारियों को निजी अस्पतालों में सीटी स्कैन, रक्त जांच व दवाईयों की दरों को नियंत्रित करने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने मेडिकल स्टोर संचालकों से विपत्ति के समय मरीजों का साथ देने और दवा कीक कीमतों में छूट देने की अपील की। उन्होंने दवाओं, ऑक्सीजन आदि की कालाबाजारी को रोकने के लिए अफसरों को निर्देश दिए। इस दौरान डीएम रमाकांत पांडेय, एसपी डा.धर्मवीर सिंह, जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि, विधायक ओमकुमार, कमलेश सैनी, अशोक राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed