फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BKU Lokshakti performed in the block

भाकियू लोकशक्ति ने किया ब्लॉक में किया प्रदर्शन

Thu, 09 Sep 2021 11:50 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
BKU Lokshakti performed in the block
धामपुर ब्लाक में बैठक करने के बाद अधिकारियों को ज्ञापन देते भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ता। - फोटो : DHAMPUR
भाकियू लोकशक्ति ने किया ब्लॉक में किया प्रदर्शन
विज्ञापन

धामपुर। भाकियू लोक शक्ति के कार्यकर्ताओं ने किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान कराने के लिए ब्लॉक में धरना देकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने एससीडीआई अमित कुमार पांडेय को ज्ञापन सौंपा। चेताया कि यदि उनकी मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन होगा।

किसान बृहस्पतिवार ब्लॉक में एकत्र हुए, भाकियू लोकशक्ति के तहसील अध्यक्ष जितेंद्र कुमार मुखिया, ब्लॉक अध्यक्ष हरिराज सिंह जाट, घनश्याम सिंह पांडेय के नेतृत्व में किसान समस्याओं का निदान कराने की मांग को लेकर सरकार के खिलाफ धरने पर बैठे। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि सरकार अपने स्वार्थों को पूरा करने को तीन कृषि काले कानून को लेकर आई है। इसकी कोई जरूरत नहीं थी। सरकार किसानों की किसी भी मांग को पूरा करने में अब तक फेल है। किसानों का जमकर उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने सीएम से आवारा व जंगली जानवरों से किसानों को निजात दिलाने, किसानों का गन्ना मूल्य 500 रुपये घोषित करने, किसानों व मजदूरों की 60 वर्ष उम्र पूरी होने पर दस हजार रुपये पेंशन प्रतिमाह दिलाने, डीजल, पेट्रोल व एलपीजी गैस आदि की कीमतों को वापस लेने, बिजली की बढ़ी दरों में कटौती करने, निजी नलकूपों की सप्लाई को फ्री करने, किसानों व मजदूरों के कनेक्शन काटकर किए जा रहे उत्पीड़न को रोकने, तीनों कृषि काले कानूनों को तत्काल वापस लिए जाने, कृषि यंत्रों पर दी जाने वाली सब्सिडी में हुए घोटाले की जांच कराने, किसान संगठनों पर प्रशासन द्वारा हो रहे अत्याचारों को बंद कराने की मांग की है। इस अवसर पर विजयपाल सिंह, गुड्डू, भूपेंद्र सिंह, कन्हैया सिंह, प्रेमराज सिंह, डॉ. जसवंत सिंह, देवेंद्र सिंह, महेशचंद सिंह, गजेंद्र सिंह, गुलशन सिंह, मुन्ने सिंह, राजेंद्र पाल सिंह, घनश्याम सिंह पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed