{"_id":"576838854f1c1b3f0ab47e57","slug":"bku-bhanu-said-warning","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाकियू (भानू) ने दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाकियू (भानू) ने दी चेतावनी
ब्यूरो/अमर उजाला
Updated Tue, 21 Jun 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरने पर बैठे भाकियू (भानू) के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में भाकियू भानू की गन्ना समिति प्रांगण में हुई पंचायत में किसानों की समस्याओं पर मंथन हुआ। किसानों ने कलक्ट्रेट पहुंच कर डीएम को ज्ञापन सौंपा। साथ ही समस्याएं दूर न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
जिलाध्यक्ष चौधरी विजय सिंह सहरावत, चौधरी वीर सिंह, राम कुमार सिंह रंधावा, मनफूल त्यागी, हाफिज जाहिद हुसैन सहित अन्य ने कहा कि गन्ने का बकाया भुगतान अब तक रुका पड़ा है। बकाया का ब्याज सहित भुगतान कराया जाए। बिजली संकट और सूखी नहरों ने किसान की कमर तोड़ दी है। न तो नहरों में पानी अंतिम टेल तक पहुंच रहा है और न ही बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से मिल रही है।
उन्होंने कहा कि रामगंगा के पानी से जिन किसानों की फसल बर्बाद हो चुकी है, उन्हें मुआवजा दिलाया जाए। सहकारी समितियों में ऋण व्यवस्था पूर्व की भांति की जाए। नांगल से चंदक नहर की पटरी पक्की की जाए। पंचायत के बाद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम बी चंद्रकला को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा।