फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP workers adopt TB patients

भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीबी मरीजों को गोद लिया

Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
BJP workers adopt TB patients
भाजपा कार्यकर्ताओं ने टीबी मरीजों को गोद लिया
विज्ञापन

नगीना। 2024 तक देश को टीबी मुक्त बनाने में भारत सरकार के मिशन की सफलता के लिए भाजपा कार्यकर्ता भी आगे आए। जनपद के स्वास्थ्य विभाग द्वारा दी गई 190 टीबी मरीजों की देखभाल का जिम्मा पार्टी ने अपने कार्यकर्ताओं को सौंप दिया है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष एवं इस अभियान के जिला प्रमुख प्रमोद चौहान ने बताया कि भारत सरकार का मिशन 2024 तक देश को टीबी मुक्त कराने का है। बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों की देखभाल के लिए सामाजिक कार्यकर्ता को नियुक्त करने का संकल्प तो लिया ही, साथ ही सरकार के इस कार्यक्रम का भाजपा भी हिस्सा बन गई है। उन्होंने कहा कि इस कार्य में पार्टी के सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, सहित पार्टी के वरिष्ठ 190 कार्यकर्ताओं को लगाया गया है। पार्टी स्तर पर इस कार्यक्रम की शुरुआत 30 सितंबर से होगी, जिसमें पहली बार कार्यकर्ता गोद लिए गए टीबी के मरीज से संपर्क करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed