फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP, SP designs will not succeed '

‘भाजपा, सपा के मंसूबे सफल नहीं होंगे’

Sat, 31 Dec 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Sat, 31 Dec 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
BJP, SP designs will not succeed '
बसपा के भाईचारा सम्मेलन में अतिथियों का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में बसपा के पिछड़ा समाज भाईचारा सम्मेलन में राष्ट्रीय महासचिव व राज्यसभा सांसद वीर सिंह ने कहा कि भाजपा और सपा भाईचारा तोड़कर हिंदू को मुसलमान से लड़ाकर राजनीति करना चाहती है। लेकिन बसपा उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी।
विज्ञापन

इंदिरा बाल भवन में हुए सम्मेलन में वीर सिंह ने कहा कि बसपा प्रदेश में ही नहीं बल्कि पूरे देश में भाईचारा बनाना चाहती है। 2007 में भी बसपा की भाईचारे की नीति के कारण ही प्रदेश में बसपा की सरकार बनी थी। बसपा ने सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय का नारा दिया है और अगले विधानसभा चुनाव में भी बसपा 300 से ज्यादा सीट जीतकर प्रदेश में सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब और कांशीराम जी भी भाईचारा बनाना चाहते थे। अब बहन मायावती गैर बराबरी परंपरा को खत्म करके समता मूलक समाज की स्थापना करना चाहती हैं। जोनल कोआर्डिनेटर डा.पुरुषोत्तम ने कहा कि प्रदेश में अगली बार बसपा की ही सरकार बनेगी। विधायक इकबाल ठेकेदार, पूर्व एमएलसी बढ़ापुर से विधायक मोहम्मद गाजी, बढ़ापुर से प्रत्याशी फहद यजदानी, बिजनौर से प्रत्याशी रशीद अहमद छिद्दू, नूरपुर से प्रत्याशी गौहर इकबाल, नहटौर से प्रत्याशी विवेक सिंह, नगीना से प्रत्याशी वीरेंद्रपाल सिंह पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर ने बसपा को वोट देने का आह्वान किया। अध्यक्षता राम सिंह कश्यप व संचालन मनोज सैनी ने किया। जिलाध्यक्ष दीपक कुमार, मंडल कोआर्डिनेटर इंजीनियर मनोहर लाल, धनीराम सैनी, अखलेश हितैषी, इसरार नबी, विजयपाल सिंह, लोकेंद्र चौहान, डा.भूपेंद्र सिंह, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed