फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP's national president will come to Bijnor today

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज आएंगे बिजनौर

Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jan 2022 12:33 AM IST
विज्ञापन
BJP's national president will come to Bijnor today
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज आएंगे बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिजनौर में रहेंगे। वह बिजनौर-मुजफ्फरनगर की 15 विधानसभाओं के पदाधिकारियों को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनका अमरोहा जाने का कार्यक्रम निर्धारित है। शुक्रवार की देर शाम आए कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार यानी आज बिजनौर आएंगे। जिनका हेलीकॉप्टर 12:55 पर पुलिस लाइन के हेलीपैड पर उतरेगा। इसके बाद मंडावर चौराहे के पास चक्कर रोड पर जेवी एस रिसोर्ट में उनका कार्यक्रम निर्धारित है। जहां पर जेपी नड्डा बिजनौर और मुजफ्फरनगर की 15 विधानसभाओं के पदाधिकारियों को जीत का मूल मंत्र देंगे। इसके बाद अमरोहा के लिए रवानगी का कार्यक्रम निर्धारित है।
आज शाह देंगे भाजपा की चुनावी रणनीति को धार
कैराना (शामली)। केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह शनिवार को कैराना आएंगे। इस दौरान वह यहां पलायन कर वापस लौटे पीड़ित परिवारों से मुलाकात करेंगे। इससे साफ हो रहा है कि भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना पलायन मुद्दे को फिर से प्रमुखता से उठाने जा रही है। इस पहले गत वर्ष आठ नवंबर को मुख्यमंत्री ने भी पलायन करने वाले व्यापारियों से मुलाकात की थी। इसके गृह मंत्री पार्टी के प्रत्याशियों और नेताओं को जीत का मंत्र देंगे। गृह मंत्री के आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया है।
विज्ञापन

आज चुनावी शंखनाद करेंगे स्वतंत्र देव सिंह
सहारनपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह शनिवार को सहारनपुर में चुनावी शंखनाद करेंगे, जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा रद्द हो गया है। प्रदेश अध्यक्ष जनमंच में कई सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed