{"_id":"5d9f77498ebc3e93d56ccfd7","slug":"bjp-s-march-in-dhampur-dhampur-news-mrt447825520","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी कई गांवों में निकाली पद यात्रा , ग्रामीणों ने किया स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यकर्ताओं ने दूसरे दिन भी कई गांवों में निकाली पद यात्रा , ग्रामीणों ने किया स्वागत
विज्ञापन
गांव मौहड़ा में महात्मा गांधी संकल्प पद यात्रा निकालते भाजपा कार्यकर्ता।
- फोटो : DHAMPUR
भाजपाइयों ने कई गांवों में निकाली पद यात्रा
फोटो समाचार
धामपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से महात्मा गांधी तीन दिवसीय संकल्प पद यात्रा बृहस्पतिवार को गांव मौहड़ा से शुरू हुई। यात्रा का शुभारंभ विधायक अशोक राणा ने किया। विधायक ने कहा कि भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं की ओर से संकल्प पद यात्रा निकाली जा रही है। सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर पार्टी मिशन को पूरा करना है, ताकि प्रदेश का विकास हो।
गांव मौहड़ा से शुरू हुई पद यात्रा गांव कुंडीपुरा, केदापुर, हैजरी, नंगला पीपला, सरकथल सानी, सरकड़ा चकराजमल का भ्रमण किया। रात्रि विश्राम गांव सरकड़ा चकराजमल में किया गया। लोगों का केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी नीतियों से अवगत कराकर भाजपा से जुड़ने को प्रेरित किया। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष राजू गुप्ता, नेपाल सिंह, पुरुषोत्तम अग्रवाल, जिलाध्यक्ष राजीव सिसौदिया, शशिकांत शर्मा, भूपेंद्र सैनी, राकेश चौधरी, अकील अहमद, टीकम सिंह, जयपाल सिंह, पंकज कुमार, प्रियंकर राणा, सुभाष चौहान, कामेशवर राजपूत, हरिगोविंद सिंह, हरकेश सिंह टीकम सिंह मौजूद रहे। यात्रा के दौरान कार्यकर्ता जिस गांव में गए, वहां लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पार्टी की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी और भाजपा को पहले से और अधिक मजबूती दिलाने को प्रेरित किया।