फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP's account not opened in Kotwali block

कोतवाली ब्लॉक में नहीं खुला भाजपा का खाता

Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
BJP's account not opened in Kotwali block
कोतवाली ब्लॉक में नहीं खुला भाजपा का खाता
विज्ञापन

नगीना (बिजनौर)। जिला पंचायत सदस्यों के परिणामों में नगीना विधानसभा क्षेत्र से सपा के स्थानीय विधायक मनोज पारस भाजपा नेताओं पर भारी पड़ते हुए नजर आए। एक तरफ जहां कोतवाली ब्लॉक की सातों सीटों पर भाजपा का खाता भी नहीं खुल पाया, वहीं विधायक मनोज पारस ने विधानसभा क्षेत्र से छह तथा ब्लॉक कोतवाली से चार सपा प्रत्याशियों के जीतने का दावा किया है।
सोमवार रात को कोतवाली ब्लॉक के पंचायत चुनाव की गणना समाप्त हो गई। जिला पंचायत सदस्यों की सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के सभी प्रत्याशी बुरी तरह पराजित हुए। कई सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों को हराने में बागी भाजपा नेताओं ने भी पूरा जोर लगाया। जिला पंचायत सदस्यों के लिए भाजपा ने जिस दिन से अपने प्रत्याशियों की घोषणा की थी, तभी से प्रत्याशियों के चयन पर पार्टी के ही कुछ नेताओं ने विरोध शुरू कर दिया था। कोतवाली ब्लॉक की तीन सीटों पर पार्टी प्रत्याशियों के खिलाफ भाजपा के ही नेताओं ने खुद या अपनी पत्नी को चुनावी दंगल में उतार दिया था।
विज्ञापन

परिणाम स्वरूप भाजपा ने चुनाव से पहले वार्ड नंबर पांच से पार्टी प्रत्याशी सिद्धार्थ कुमार के मुकाबले चुनाव लड़ने वाले भाजपा के तत्कालीन जिला उपाध्यक्ष कुंवर कृष्ण बलदेव सिंह, वार्ड नंबर छह से पार्टी प्रत्याशी मुकेश चौधरी के मुकाबले अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने वाले प्रांतीय पार्षद रहे रमेश रागी, वार्ड नंबर दो से पार्टी प्रत्याशी के मुकाबले अपनी पत्नी को चुनाव लड़ाने वाले अरविंद प्रजापति को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। लेकिन बागी भाजपा नेता टस से मस नहीं हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो पर पार्टी से बगावत कर अरविंद प्रजापति पत्नी को जीत दिलाने में भी कामयाब हो गए। वार्ड नंबर चार से सपा प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ कर सेठ कफील अहमद की पत्नी शाहजहा ने, वार्ड नंबर पांच पर अहमद ने तथा वार्ड नंबर छह से रामदयाल गैस वालों की पुत्रवधू पूनम रानी ने जीत दर्ज की। जिला पंचायत सदस्य के रूप में सपा प्रत्याशियों की जीत पर खुश विधायक मनोज पारस ने कहा कि भाजपा की जन विरोधी प्रदेश सरकार की हार का सिलसिला ग्रामीण चुनाव से अब शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed