फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP MLA representative's car overturned on Ramganga bridge

भाजपा विधायक प्रतिनिधि की कार रामगंगा पुल पर पलटी

Mon, 19 Jul 2021 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jul 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA representative's car overturned on Ramganga bridge
शेरकोट में रामगंगा नदी के मोड़ पर खाई में पलटी कार से घायलों को पुलिस के साथ बाहर निकालते राहगीर। - फोटो : DHAMPUR
भाजपा विधायक प्रतिनिधि की कार रामगंगा पुल पर पलटी
विज्ञापन

शेरकोट (बिजनौर)। रामगंगा पुल के निकट मोड़ पर अनियंत्रित कार सड़क किनारे लगभग 20-25 फिट गहरी खाई में जा गिरी। जिससे कार में सवार बच्चों सहित आठ लोग घायल हो गए। कार से मेरठ के भाजपा विधायक जितेंद्र सतवई के प्रतिनिधि अभिमन्यु परिवार के साथ कार से नैनीताल से मेरठ लौट रहे थे। सभी घायलों को उपचार को धामपुर में सीएचसी लाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उनकी हालत को चिंताजनक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
पुलिस ने बताया कि सोमवार को जब मेरठ भाजपा विधायक जितेंद्र सतवई के प्रतिनिधि अभिमन्यु अपनी पत्नी प्रीती, बहन मधु, बहनोई राजेश व चार बच्चों के साथ फॉर्च्यूनर कार से नैनीताल से घर लौट रहे थे। तो उनकी कार शेरकोट में रामगंगा पुल के निकट मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगभग 20-25 फिट गहरी खाई में पलट गई। कार के खाई में गिरते ही उसमें सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। राहगीरों ने कार को खाई में गिरते देख शोर मचाया और सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को कार के शीशों को तोड़ खाई से बाहर निकाला और सीएचसी धामपुर में भर्ती कराया। जहां से सभी को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed