फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP MLA husband Aishwarya chaudhry beaten case, doctors strike in bijnor

बिजनौर: भाजपा विधायक के पति के खिलाफ हड़ताल पर चिकित्सक, ओपीडी बंद, मरीज परेशान

Mon, 14 Oct 2019 01:00 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 14 Oct 2019 01:00 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA husband Aishwarya chaudhry beaten case, doctors strike in bijnor
हड़ताल पर डॉक्टर - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में रविवार को जिला अस्पताल में भाजपा विधायाक सुचि चौधरी के पति द्वारा चिकित्सक से मारपीट करने के विरोध में जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने चिकित्सकों का समर्थन करते हुए हड़ताल कर दी।

विज्ञापन


सोमवार को जिला अस्पताल में सुबह से ओपीडी बन्द कर दी गई। इस दौरान अस्पताल के सभी डॉक्टर अस्पताल परिसर में जमा हुए और जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान मरीजों को इलाज के लिए भटकना पड़ा। 
विज्ञापन


चिकित्सक पर संवेदनहीन व्यवहार का आरोप
ऐश्वर्य चौधरी ने कहा कि चिकित्सक ने मृतक के परिजनों से संवेदनहीन व्यवहार किया। पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद पुलिस अधिकारी व परिजन इस बात के गवाह हैं कि बदसलूकी किसने की। सुबह आठ बजे कागज पहुंच गए थे। इसके बाद भी चिकित्सक रजनीश शर्मा पोस्टमार्टम करने के लिए नहीं आ रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

चिकित्सक चिकित्सक डा.रजनीश शर्मा ने डीएम से शिकायत की है कि उनके पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचते ही  मौसम चौधरी व उनके समर्थकों ने उनके साथ गाली गलौच व धक्का मुक्की की। फार्मासिस्ट अचल वर्मा से भी अभद्रता की और सरकारी कार्य में बाधा डाली। इससे पूर्व भी ऐश्वर्य चौधरी डॉ. फैज हैदर से इसी तरह बदसलूकी कर चुके हैं। 

प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ ने डीएम से एेश्वर्य चौधरी व उनके समर्थकों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के अंतर्गत कार्रवाई करने को कहा है। कार्रवाई न होने पर पीसीएस एसोसिएशन व चिकित्सा स्वास्थ्य विभाग के अन्य संगठन व बाह्य रोगी सेवाएं ठप करने की चेतावनी दी है। ऐश्वर्य चौधरी ने भी डीएम से शिकायत करते हुए चिकित्सक पर कार्रवाई की मांग की है।

पेद्दा कांड को लेकर डेढ़ साल जेल मं रहे थे ऐश्वर्य
विधायक पति ऐश्वर्य चौधरी मौसम व चिकित्सक रजनीश शर्मा के बीच हुए विवाद को लेकर जिले की सियासत गरमा गई है। एश्वर्य चौधरी पेद्दा कांड के आरोपी भी रहे हैं। कोर्ट ने उन्हें  बरी कर दिया था। 

जिले की राजनीति में ऐश्वर्य चौधरी का अच्छी पकड़ है। पेद्दा कांड के बाद वे खूब चर्चा में रहे। उन्हें डेढ़ साल से ज्यादा जेल में रहना पड़ा। कोर्ट की रिहाई के बाद ऐश्वर्य चौधरी जेल से बाहर आए और जिले की राजनीति में सक्रिय हो गए। चिकित्सक रजनीश शर्मा से उनका पुराना कोई विवाद नहीं है। हादसे के शिकार पीड़ित परिवार की मदद के लिए वे गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed