फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP government gave inflation to the public: Shahnawaz

भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई दी : शाहनवाज

Wed, 29 Dec 2021 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
BJP government gave inflation to the public: Shahnawaz
नजीबाबाद के गांव कामराजपुर में बोलते कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज। - फोटो : NAZIBABAD
भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई दी : शाहनवाज
विज्ञापन

नजीबाबाद। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम ने कहा कि भाजपा सरकार ने देश की जनता को महंगाई का तोहफा दिया है। बढ़ती महंगाई से जनता में भाजपा के खिलाफ आक्रोश है।
गांव कामराजपुर में आयोजित कांग्रेस की सभा में मुख्य अतिथि शाहनवाज आलम ने भाजपा सरकार पर देश में महंगाई बढ़ाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस के बढ़े दामों ने आम नागरिक की कमर तोड़ दी है। देश में विकास कार्य रुके हुए हैं। भाजपा सिर्फ धार्मिक भावनाओं को भड़का कर चुनाव को संप्रदायिक बनाने पर तुली है। उन्होंने सपा और बसपा पर भी प्रदेश की जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज की सच्ची हितैषी पार्टी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों को लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। सभा की अध्यक्षता अनीस विशाल अंसारी और संचालन मो. अहमद ने किया।
विज्ञापन

सभा में एमएच जैदी, इमरान सैफी, डॉ. इलियास अंसारी, अफजाल, अकील अहमद, जावेद अंसारी, दिलशाद अंसारी, शेख रऊफ, शाहबाज अख्तर, हाजी महबूब राइन, सईद अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed