फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BJP ended the chaos of SP rule: Maurya

सपा शासन की अराजकता को भाजपा ने किया खत्म : मौर्य

Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Feb 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP ended the chaos of SP rule: Maurya
नूरपुर के राजा का ताजपुर में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते उपमुख्यमंत्री केशवप्रसाद मौर्य। - फोटो : BIJNOR
सपा शासन की अराजकता को भाजपा ने किया खत्म : मौर्य
विज्ञापन

नूरपुर(बिजनौर)। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले प्रदेश में अराजकता का माहौल था। भाजपा ने पांच वर्ष में प्रदेश की 24 करोड़ जनता को सुरक्षा का माहौल दिया है। इस बार भी प्रदेश में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने प्रत्याशी सीपी सिंह के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए जनपद की आठों विधानसभा सीटों पर भाजपा की प्रचंड जीत का दावा किया।
शनिवार शाम साढ़े तीन बजे राजा का ताजपुर के नौमी मेला मैदान में भाजपा प्रत्याशी सीपी सिंह के पक्ष में जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा सरकार में अराजकता का माहौल था। भाजपा सरकार बनने के बाद प्रदेश की स्थिति में बदलाव हुआ और जनता खुद को सुरक्षित महसूस करने लगी। उन्होंने सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी कोरोना को लेकर भी राजनीति करते हैं। अखिलेश यादव कोराना वैक्सीन को भाजपा की वैक्सीन बताते हुए लोगों में भ्रम फैलाते हैं। उन्होंने जनता से आह्वान किया कि वह भाजपा को वोट देकर दोबारा प्रदेश में कमल खिलाने की अपील की।
विज्ञापन

इस मौके पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसार मौर्य ने भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में बिना किसी भेदभाव के विकास हुए हैं और शासन की योजनाओं का लाभ सभी जाति व धर्म के लोगों को समान रूप से मिला है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा को इस चुनाव में तीन सौ से अधिक सीटें प्राप्त होंगी। प्रथम चरण के मतदान में भी 58 में से 50 से अधिक सीटों पर भाजपा जीत रही है। कहा कि पिछले पांच साल का कार्यकाल विकास का ट्रेलर था, पूरी पिक्चर 10 मार्च के बाद दूसरे कार्यकाल से शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्वर्गीय विधायक लोकेंद्र चौहान को अपना दोस्त बताया और उनके बड़े भाई सीपी सिंह को जीत दिलाने की अपील करते हुए वादा किया कि सीपी सिंह के जीतने पर क्षेत्र के विकास का पूरा खयाल रखा जाएगा। इस मौके पर प्रत्याशी सीपी सिंह ने कहा कि जनता की जरूरत के हिसाब से बिना भेदभाव के विकास कराए जाएंगे।

ये रहे जनसभा में मौजूद
धर्मपाल सिंह सैनी की अध्यक्षता व दिनेश सैनी के संचालन में हुई जनसभा में परिवहन मंत्री अशोक कटारिया, पूर्व विधायक डॉ. वीपी सिंह, जिला प्रवासी प्रमुख सत्यव्रत शास्त्री, सूर्यप्रकाश पाल, आयुष चौहान, कुंवर इंद्रजीत सिंह, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष तिलकराज सैनी, उदयगिरी गोस्वामी, आकांक्षा चौहान, कुंवर राणा प्रताप सिंह, मुन्नु सैनी, धर्मेंद्र जोशी, राजीव त्यागी, सुनील सैनी, नरेश भाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed