{"_id":"60918ec48ebc3e8dc506fedd","slug":"bjp-could-not-win-a-single-seat-in-najibabad-nazibabad-news-mrt537077233","type":"story","status":"publish","title_hn":"नजीबाबाद में एक भी सीट नहीं जीत सकी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नजीबाबाद में एक भी सीट नहीं जीत सकी भाजपा
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद की जिला पंचायत सदस्य की सात सीटों पर हुए चुनाव में चार निर्दलीय प्रत्याशी विजयी हुए। सपा, बसपा और आजाद समाज पार्टी से एक-एक प्रत्याशी ने जिंप सदस्य पद पर जीत हासिल की। इस ब्लॉक में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिली।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के जिला पंचायत सदस्य पद पर भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा ने नजीबाबाद ब्लॉक की सातों सीटों पर न केवल अपने प्रत्याशी उतारे थे बल्कि प्रत्याशियों के पक्ष में भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सहित दिग्गज नेताओं ने प्रचार भी किया। भाजपा को अधिकांश जिपं सीटों पर जमीन से जुड़े पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा, भीतरघात और किसानों के विरोध का खामियाजा भुगतना पड़ा। किसान नेता भाकियू के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष चौ. दिगंबर सिंह की पत्नी निगम चौधरी वार्ड दो से 5451 मत के साथ विजयी रहीं। जोगीरम्पुरी निवासी पूर्व प्रधान एवं सपा नेता मो. रफी अंसारी ने वार्ड छह से 4537 मत के साथ जीत हासिल की।
जिला पंचायत के वार्ड एक से मो. इफ्तखार 5049 मत, वार्ड तीन से सबलगढ़ निवासी पूर्व प्रधान मो. यूनुस 4718, वार्ड चार से नीलम उर्फ खुशबू 6585, वार्ड पांच से अमर सिंह 5959, वार्ड सात से प्रशांत कुमार 2947 मतों के साथ जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए। मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने सोमवार रात मो. रफी अंसारी सहित विजयी जिपं सदस्यों प्रमाण पत्र वितरित किए।