फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Birds counted in Haiderpur Wetland, more than thirteen thousand birds seen

हैदरपुर वेटलैंड में की गई पक्षियों की गणना, 114 प्रजातियों के दिखे 13 हजार से अधिक पक्षी 

Tue, 02 Feb 2021 11:38 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Feb 2021 11:38 PM IST
सार

- दो दुर्लभ प्रजाति के पक्षी भी मिले
- कोहरे की वजह से देर से शुरू हुई गणना

विज्ञापन
Birds counted in Haiderpur Wetland, more than thirteen thousand birds seen
birds, प्रवासी पक्षी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में वर्ल्ड वेटलैंड-डे पर हैदरपुर वेटलैंड में पक्षियों की गणना की गई। वेटलैंड में मंगलवार को 114 प्रजातियों के 13 हजार से अधिक पक्षी मिले हैं। पक्षियों की दो दुर्लभ प्रजाति भी हैदरपुर वेटलैंड में मिली है। वेटलैंड में पक्षी बढ़ने से बर्ड वॉचर गदगद हैं। वेटलैंड में पक्षियों की और ज्यादा प्रजाति दिखेंगी।

विज्ञापन


दो फरवरी को वर्ल्ड वेटलैंड-डे मनाया जाता है। वेटलैंड यानि दलदली क्षेत्र में पक्षियों की बहुत विविधता पाई जाती है। इसके अलावा जलीय जीव और बारहसिंघा भी वेटलैंड में बड़ी तादाद में दिखते हैं। इस परिवेश को बनाए रखने और लोगों को जैव विविधता के लिए जागरूक करने को वर्ल्ड वेटलैंड-डे मनाया जाता है।

विज्ञापन

मंगलवार को हैदरपुर वेटलैंड में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बर्ड वॉचर आशीष लोया, अर्पित, निखिल और डब्लूडब्लूएफ से आए शाहनवाज ने पक्षियों की गणना की। मंगलवार को कोहरा आने की वजह से पक्षियों की गणना देर से शुरू हुई लेकिन फिर भी तीन बजे तक 114 प्रजातियों के 13 हजार से ज्यादा पक्षी वेटलैंड में दिख गए।

वेटलैंड में दो दुर्लभ प्रजाति के पक्षी लेसर व्हाइट फ्रंटेड गूज व ग्रेटर व्हाइट फ्रंटेड गूज भी मिले हैं। इसके अलावा ग्रे लेग गूज, सुर्खाब, हिमालयन ब्लूटेल, ब्लैकनेक्ड स्टोर्क आदि पक्षी भी दिखे हैं।

जैव विविधता को बनाए रखने का आह्वान
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने भी हिस्सा लिया। उन्होंने प्रकृति से जुड़े सुंदर चित्र बनाए। सीडीओ मुजफ्फरनगर ने कहा कि प्रकृति के सौंदर्य का सभी को आनंद लेना चाहिए और इसे कभी नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए। डीएफओ सूरज ने कहा कि पशु-पक्षियों से ही प्रकृति का संतुलन बना रहता है। इसे ही जैव विविधता कहते हैं।

प्रकृति में हर जीव का अपना अहम किरदार है। अगर हम प्रकृति को नुकसान पहुंचाएंगे तो यह संतुलन बिगड़ जाएगा। उन्होंने विद्यार्थियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और जीव जंतुओं को कोई नुकसान न पहुंचाने का आह्वान किया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed