फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bipasha Rajput became the topper of St Mary's Bijnor

सेंट मेरी बिजनौर की टॉपर बनी बिपाशा राजपूत

Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Bipasha Rajput became the topper of St Mary's Bijnor
बिजनौर में सेंट मेरी स्कूल की टॉपर बिपाशा राजपूत को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : BIJNOR
बिजनौर। आईएससी बारहवीं का परीक्षा परिणाम रविवार शाम को घोषित हुआ। परीक्षा परिणाम देखकर परीक्षार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। सेंट मेरी बिजनौर की छात्रा बिपाशा राजपूत पुत्री श्रवण कुमार ने पीसीएम ग्रुप में 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान पाया। कार्तिक खुराना पुत्र प्रदीप खुराना ने 96.5 प्रतिशत अंक हासिल कर कॉमर्स ग्रुप में प्रथम और स्कूल में दूसरा स्थान पाया। अर्णिम सक्सेना पुत्र विरेेंद्र कुमार ने 95.25 प्रतिशत अंक हासिल पीसीएम ग्रुप में दूसरा और कालेज में तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन

सभी उत्तीर्ण परीक्षार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों को दिया। परीक्षा परिणाम को लेकर परीक्षार्थी काफी उत्साहित थे। परिणाम आने में देरी से जरूर थोड़े निराश थे, लेकिन अंकों की बौछार होने पर खुशी से झूम रहे थे। परिणाम की घोषणा सुनकर परीक्षार्थी स्कूल परिसर में खुशी से उछलने लगे। सेंट मेरी स्कूल बिजनौर के मैनेजर फादर शाजू ने बताया कि बारहवीं का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत रहा है। इस बार 12वीं में 111 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिसमें सभी छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हो गए हैं।
विज्ञापन

आईएएस बनकर देश सेवा करना चाहती है बिपाशा
स्कूल टॉपर छात्रा बिपाशा राजपूत ने बताया कि आगे की पढ़ाई कर वह आईएएस बनना चाहती है। उसी को लक्ष्य लेकर वह पढ़ाई कर रही है। पिछली कक्षाओं में भी उसका उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा है। बिपाशा ने बताया कि वह सुबह तीन बजे से पढ़ाई करती थी। स्कूल की पढ़ाई के अलावा वह 24 घंटे में करीब छह घंटे और पढ़ाई करती थी। सुबह की पढ़ाई उसे ज्यादा सही लगी, क्योंकि उस समय शांति रहती है। बिपाशा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, बहन व शिक्षकों को दिया। बिपाशा को डांसिंग, पेंटिंग ज्यादा पसंद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसीएम ग्रुप
बिपाशा राजपूत- 97 प्रतिशत
अर्णि सक्सेना- 95.25 प्रतिशत
अनिस व संस्कृति गुप्ता- 94.75 प्रतिशत
पीसीवी ग्रुप
आदित्य चौधरी- 94 प्रतिशत
शिविका विश्नोई- 93.5 प्रतिशत
काशफ नाज- 92 प्रतिशत
कॉमर्स ग्रुप
कार्तिक खुराना- 96.5 प्रतिशत
कार्तिक्य डबास- 93.25 प्रतिशत
आदित्य अग्रवाल- 93 प्रतिशत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed