फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Binjnor: Afzalgarh- Youth shot with pistol, condition critical, case registered

Binjnor:अफजलगढ़- युवक को तमंचे से गोली मारी, हालत गंभीर, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Mon, 13 Nov 2023 07:07 PM IST
Dimple Sirohi Dimple Sirohi
Updated Mon, 13 Nov 2023 07:07 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में एक युवक को किसी अज्ञात व्यक्ति ने तमंचे से गोली मार दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है। वहीं अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन
Binjnor: Afzalgarh- Youth shot with pistol, condition critical, case registered
meerut police - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफजलगढ़ थानाक्षेत्र के गांव भूतपुरी में एक युवक को किसी ने तमंचे से गोली मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। सूचना पर एसपी पूर्वी व सीओ तथा कोतवाल ने घटनास्थल पर पहुंच कर जानकारी हासिल की। पीड़ित के पिता की ओर से अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

विज्ञापन


गांव निवासी घायल युवक के पिता उपेन्द्र कुमार ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र सौरव शनिवार की रात करीब साढ़े नो बजे राष्ट्रीय राजमार्ग सिंघाड़ियों वाले ढाल के समीप घूम रहा था। अचानक सामने से किसी व्यक्ति ने सौरव के सीने में गोली मार दी।

विज्ञापन

युवक के गोली लगने की सूचना पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल, सीओ शुभसूचित व कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी की।

सौरव को घायलावस्था में धामपुर निजी अस्पताल व बाद में अफजलगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दिखाया। सीएचसी से चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया था, जिसके बाद उसे मुरादाबाद स्थित टीएमयू में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस को तहरीर सौंपकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

कोतवाल योगेन्द्र सिंह ने बताया कि घायल के पिता उपेन्द्र कुमार की तहरीर पर अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed