फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike rider killed in a road accident

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Bike rider killed in a road accident
सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

कोतवाली देहात। नगीना-बिजनौर मार्ग पर गांव शादीपुर के पास बाइक से कार टकरा र्गई। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रामपुर बकली निवासी हरीश पुत्र सीताराम कश्यप और अंकित पुत्र जयप्रकाश वाल्मीकि बिजनौर से नगीना की ओर जा रहे थे, जैसे ही वह गांव शादीपुर के निकट पहुंचे तो सामने से आ रही सफेद रंग की कार ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर लगने से बाइक गिर गई तथा बाइक सवार हरीश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही कोतवाली देहात के प्रभारी निरीक्षक हरीश चंद्र जोशी तथा बरुकी इंचार्ज महेश मलिक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि बाइक को टक्कर मारने वाली कार इनोवा थी। सूचना पर पुलिस ने बिजनौर तथा बैराज पर चेकिंग अभियान चलाया लेकिन कार का कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed