{"_id":"62b4b07d3ed5f830533d1c0e","slug":"bike-hit-by-container-child-dies-nazibabad-news-mrt5941333126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंटेनर की चपेट में आई बाइक, बालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंटेनर की चपेट में आई बाइक, बालक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंटेनर की चपेट में आई बाइक, बालक की मौत
नजीबाबाद। हरिद्वार से जसपुर जा रहे कंटेनर की चपेट में बाइक के आने से एक बालक की मौत हो गई, जबकि बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद करीब एक घंटा हाईवे यातायात प्रभावित रहा। वहीं परिजनों ने फरार चालक की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर तक शव को नहीं उठने दिया।
हरिद्वार मार्ग पर साहनपुर के निकट मंडावली दिशा से आ रहे कंटेनर की चपेट में साइड लेकर आगे बढ़ रही बाइक आ गई। बाइक सवार नजीबाबाद के गांव पानाहीमपुर निवासी सिराजुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गया। बाइक के पीछे बैठे सिराजुद्दीन के आठ वर्षीय भतीजे उबैद की कंटेनर के पहिये के नीचे आने से घटनास्थल पर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। घायल सिराजुद्दीन को बिजनौर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूचना मिलने पर साहनपुर चौकी प्रभारी संदीप पंवार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। परिजनों ने चालक की गिरफ्तारी को लेकर काफी देर शव घटनास्थल से नहीं उठाने दिया। थाना प्रभारी वीरेंद्र कुमार वर्मा, अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, एसएसआई राजीव चौधरी ने साहनपुर के पूर्व चेयरमैन खुर्शीद मंसूरी, महबूब आलम ने मृतक बालक के परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने घटनास्थल का दौरा कर घटना की जानकारी की। पुलिस ने हरिद्वार से काशीपुर जा रहे कंटेनर को कब्जे में ले लिया। मृतक उबैद के पिता शमशेर ने लापरवाही से कंटेनर चलाने से हुई दुर्घटना के संबंध में पुलिस को तहरीर सौंपी है।
घूमने का शौकीन था उबैद
नजीबाबाद। आठ वर्षीय उबैद को घूमने का शौक था। वह अपने चाचा सिराजुद्दीन के साथ दो दिन पूर्व गांव बिलासपुर गया था। सिराजुद्दीन बाइक द्वारा अपनी ससुराल बिलासपुर से पानाहीमपुर वापस आ रहा था तभी बाइक कंटेनर की चपेट में आ गई और मासूम उबैद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।