{"_id":"5b425b364f1c1b95288b5681","slug":"bike-collided-with-van-uncle-and-nephew-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक से टकराई वैन, चाचा-भ्ातीजे की जान गई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक से टकराई वैन, चाचा-भ्ातीजे की जान गई
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Mon, 09 Jul 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
दो बाइक सवारों की मौत के बाद सीएचसी पर जमा भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहटौर में टायर फटने से अनियंत्रित हुई मारुति वैन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीसरे बाइक सवार युवक को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है। हादसे के बाद वैन चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वैन को कब्जे में ले लिया। चालक की तलाश की जा रही है।
गांव समसपुर हुसैनपुर निवासी पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह (46) अपने भतीजे विशाल कुमार (18) और गांव सादातनगर उर्फ डूंडाखेड़ी निवासी सुशील कुमार के साथ रविवार सुबह करीब साढ़े दस बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। नहटौर-नूरपुर मार्ग पर चक मोड़ के पास सामने से आ रही मारुति वैन का अगला टायर फट गया। इसके बाद अनियंत्रित हुई वैन बाइक से जा टकराई। हादसे में तीनों बाइक सवार बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ओर पुलिस की मदद से तीनों को सीएचसी में भर्ती कराया।
जहां पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह और विशाल कुमार को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल सुशील को बिजनौर रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
दोनों की मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने वैन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल अजय कुमार का कहना है कि आरोपी वैन चालक की तलाश की जा रही है। गांव समसपुर हुसैनपुर के पूर्व प्रधान धर्मवीर सिंह व उसके भतीजे विशाल कुमार की मौत से ग्रामीणों में शोक व्याप्त है। दर्जनों ग्रामीण सीएचसी पहुंचे। विशाल के पिता बलवीर सिंह ने वैन चालक के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।