फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor's power twins

बिजनौर से बिजली जुड़वाकर ही माने

Thu, 01 Jun 2017 11:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर Updated Thu, 01 Jun 2017 11:43 PM IST
विज्ञापन
 Bijnor's power twins
एसई को अपने साथ धरने पर बैठाए रखे लोग। - फोटो : अमर उजाला
बिजनौर में झालू की बिजली छाछरी से जोड़ने के विरोध में इलाके के किसानों के साथ व्यापारी ने भी झालू बिजलीघर पर धरना शुरू कर दिया। आंदोलनकारियों ने इलाके की बिजली बंद करा दी।  एसई रणजीत यादव ने आंदोलनकारियों के बीच जाकर उनसे वार्ता की। झालू की बिजली बिजनौर से जोड़ने पर ही मामला शांत हुआ। 
विज्ञापन


विद्युत निगम के अफसरों ने 22 मई को झालू की बिजली 30 किलोमीटर लंबी छाछरी बिजली घर की लाइन से जोड़ दी थी। इलाके के किसानों के साथ अन्य लोग भी छाछरी से लाइन जोड़ने के विरोध में उतर आए थे। एसई रणजीत यादव न 26 मई से झालू की बिजली बिजनौर से जोड़ने का किसानों से वादा किया था। बाद में वे अपने वादे से मुकर गए थे।  
विज्ञापन


इस दौरान झालू के दौरे पर पहुंचे भाजपा सांसद भारतेंद्र सिंह के सामने भी किसानों ने यह मुद्दा उठाया था। 
किसानों ने भारतेंद्र सिंह से भी एक जून से झालू की बिजली बिजनौर से जुड़वाने की मांग की थी। सांसद ने किसानों से बिजनौर से बिजली जुड़वाने की हामी भर ली थी। विद्युत निगम के अफसर झालू की बिजली बिजनौर  से जोड़ने को तैयार नहीं थे। बृहस्पतिवार को किसानों ने भाकियू के बैनर तले झालू बिजली घर पर धरना शुरू कर दिया। धरने में व्यापारियों के  साथ आम जनता भी शामिल हो गई। खारी , नांगल, त्रिलोकपुर, सुमालखेड़ी समेत कई गांवों के किसान धरने में शामिल होने आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिजलीघर पर तैनात जेई किसानों के बीच पहुंचे। किसानों ने उनकी कोई बात नहीं मानी। किसान चक्का जाम करने की तैयारी कर रहे थे कि इस दौरान एसई रणजीत सिंह को किसानों के बीच बुला लिया गया। एसई ओवर लोडिंग की बात कहकर झालू की बिजली बिजनौर से जोड़ने को मना करने लगे। किसान इस बात पर भड़क गए। 

किसानों ने कहा कि जिस दिन ऊर्जा मंत्री बिजनौर आए थे। उस दिन ओवर लोडिगं कहां थी जो 24 घंटे बिजली लगातार आ गई थी। छाछरी ने बिजली नहीं चाहिए। एसई ने 10 जून को झालू की बिजली बिजनौ से जोड़ने को कहा। किसान एसई की बात मानने को तैयार नहीं हुए ओर बृहस्पतिवार से ही झालू की बिजली बिजनौर से जुड़वाने को कहने लगे। 


मामला सुलझता नहीं देख एसई ने झालू की बिजली बिजनौर से जुड़वा दी। इसके बाद आंदोलन खत्म हो गया। धरने में भाकियू के प्रदेश महासचिव राजेंद्र सिंह, शकील अहमद, गिरिराज सिंह,सलीम  आबदी, विनीत कुमार शहजाद अहमद, संजीव राणा, वीरेंद्र सिंह  धर्मेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, वीरेंद्र  सिंह, मनोज कुमार, युवराज सिंह, डा. रईस, कामेंद्र उर्फ टीटू, लियाकत, राकेश, राजीव, सुमित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed