फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Youth dies due to snake bite at midnight, chaos in mfamily

Bijnor: सोते हुए युवक के लिए आधी रात काल बनकर आया सांप, काटते ही शरीर में फैला जहर, मौत

Mon, 26 Jun 2023 11:20 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 26 Jun 2023 11:20 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में आधी रात को सोते हुए एक युवक के लिए सांप काल बनकर आया। सांप के काटने से युवक के शरीर में जहर फैल गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
Bijnor: Youth dies due to snake bite at midnight, chaos in mfamily
मृतक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में सांप के काटने से युवक की मौत हो गई। यहां गांव अस्करीपुर में एक युवक की सर्पदंश से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव का पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेजा है।

विज्ञापन


थानार्गत गांव अस्करीपुर निवासी नरेश शर्मा (45) की पत्नी अंजू तीन बच्चों समेत मायके शाहपुर सुक्खा किरतपुर गई थी। घर में नरेश शर्मा अकेला था।

यह भी पढ़ें: Meerut: हस्तिनापुर से चांदपुर जाना है तो न जाएं, गंगा के उफान में समा गई एप्रोच रोड, आवागमन बिल्कुल ठप
विज्ञापन


बताया गया कि रविवार की अर्द्धरात्रि को नरेश ने अपने चचेरे भाई जयकुमार को फोन पर तबियत खराब बताते हुए डाक्टर को बुलाने की बात कही। जयकुमार गांव के ही एक डाक्टर को लेकर पहुंचा। डाक्टर ने नरेश को देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रथमदृष्टया नरेश की मौत सर्पदंश से होना माना जा रहा है। सोमवार को सुबह पति की मौत की खबर पाकर पत्नी घर पहुंची तो वहां कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी हाउस बिजनौर भेजा है। थानाध्यक्ष संजय कुमार तोमर ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से नरेश की मौत के कारण का पता लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed