Bijnor: सड़क हादसे में श्रमिक की मौत, पौत्र घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने लगााया जाम, पुलिस से धक्का-मुक्की
बिजनौर जनपद के हल्दौर थानाक्षेत्र में गांव खतापुर के समीप एक थ्रेसिंग मशीन की टक्कर लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
विस्तार
करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायलों को भी उपचार के लिए भेजा।
जानकारी के अनुसार गांव फड़ियापुर निवासी गेहूं गहाई मशीन चालक विशाल कुमार अपने दादा अमर सिंह, नब्बू, नीतीश कुमार, सुशील कुमार, नरेंद्र, गजराज सिंह, भूरे गहाई मशीन लेकर फरीदपुर सधीरन जा रहे थे।
ग्रामीणों के अनुसार विशाल कुमार अपनी गहाई मशीन सड़क किनारे खड़े होकर को आने की सूचना दे रहा था। ग्रामीणों के अनुसार सोमवार को बिजनौर से मुरादाबाद जा रही कबाड़ से लदी एक डीसीएम चालक ने जबरदस्त टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गहाई मशीन सड़क किनारे पलट गई और उसमें बैठे लोग दब गए। कुछ सड़क किनारे गहरे गड्ढे में जा गिरे। जिसमें अमर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई और उसका इकलौता पौत्र विशाल कुमार उम्र (18) की बिजनौर निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मौके पर गुजर रहे राहगीरों ने मामले की सूचना फोन पर पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने बमुश्किल घायलों को निकाला।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया और घायलों को भी उपचार के लिए भेजा। डीसीएम चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों को एक करोड़ रुपये व घायलों को पचास लाख रुपये की मांग को लेकर बिजनौर, मुरादाबाद हाईवे मार्ग पर जाम लगा दिया। मौके पर सीओ सिटी संग्राम सिंह ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया। लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों को लेकर अडे़ हुए हैं।
वहीं पुलिस ने बालकिशनपुर की ओर रूट डाइवर्ट किया लेकिन ग्रामीणों बालकिशनपुर चौराहे पर भी जाम लगा दिया। ग्रामीणों की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। महिलाएं व ग्रामीण पुलिस से भिड़ गए और धक्का-मुक्की की।