फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor won by defeating Sambhal in handball

हैंडवाल प्रतियोगिता में संभल को हराकर बिजनौर ने बाजी मारी

Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Oct 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Bijnor won by defeating Sambhal in handball
बिजनौर पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय प्रतियोगिता की विजेताओं बिजनौर की टीम को सम्मानित करते डीआईजी - फोटो : BIJNOR
हैंडबाल में संभल को हराकर बिजनौर ने बाजी मारी
विज्ञापन

बिजनौर। हैंडबाल प्रतियोगिता में संभल को हराकर बिजनौर की पुलिस टीम ने बाजी मार ली। इसी के साथ तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हो गया। डीआईजी ने पुलिस टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। वहीं पुलिस कार्यालय में नवनिर्मित नए भवन का लोकार्पण भी किया गया।
मंगलवार को चल रही तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं का समापन हुआ। आखिरी दिन हैंडबाल और योग में बिजनौर की टीम विजेता बनी। महिला और पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस तथा वॉलीबाल महिला वर्ग में बरेली ने बाजी मार ली। वॉलीबाल पुरुष वर्ग में मुरादाबाद की टीम ने जीत दर्ज कराई। बास्केटबाल में संभल तथा सेपक टकरा में पीलीभीत विजेता रही।
विज्ञापन

योग में 18 से 25 वर्ष की आयु में मुरादाबाद के अजय कुमार प्रथम, बिजनौर के अंकुर द्वितीय, 26 से 35 वर्ष की आयु में बिजनौर के कुंज कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि संभल के मलय द्वितीय और 36 से 45 वर्ष की आयु में बिजनौर के शूरवीर सिंह प्रथम एवं अशोक कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। डीआईजी शलभ माथुर ने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने बताया कि खेल प्रतियोगिता में आठ जिलों के 165 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। खेल प्रतियोगिता में एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता, डीएसओ जयवीर सिंह और प्रतिसार निरीक्षक शिव बालक वर्मा का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी ने नए भवन का लोकार्पण किया
डीआईजी शलभ माथुर ने पुलिस कार्यालय में एएचटीयू, सीओ कार्यालय, आंकिक शाखा का लोकार्पण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक नगर डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राम अर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता की मौजूदगी रही
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed