फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Woman murdered by slitting her throat, body dumped on the side of the highway

Bijnor: गला काटकर महिला की हत्या, हाईवे किनारे फेंका शव, जांच में ये चौंकाने वाली बात आई सामने

Sat, 25 Oct 2025 10:33 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Sat, 25 Oct 2025 10:33 AM IST
सार

गांव जीतपुर पलड़ी के पास हाईवे पर महिला का शव पड़ा मिला। पुलिस ने आकर जांच की तो उसके गले पर काटे जाने के कई निशान थे। शव एक दिन पुराना लग रहा है। पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Bijnor: Woman murdered by slitting her throat, body dumped on the side of the highway
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धारदार हथियार से गला काटकर महिला की हत्या कर दी गई और शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे फेंक दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की और शव को मोर्चरी भेजा। महिला की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है। 

विज्ञापन


नगीना के गांव जीतपुर पलड़ी के प्रधान ने शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना दी कि सड़क किनारे एक महिला का शव पड़ा है। पुलिस क्षेत्राधिकारी डा. अंजनी कुमार चतुर्वेदी व थाना अध्यक्ष अवनीत मान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतका के शव को देखा तो उसके गले पर धारदार हथियार से काटे जाने के निशान दिखाई दिए। 
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो पाई है। पूरे जनपद के किसी भी थाने में महिला की गुमशुदगी दर्ज नहीं मिली है। किसी और जिले में हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया प्रतीत हो रहा है। शव देखने में एक दिन पुराना भी लग रहा है। मृतका की पहचान कराए जाने के प्रयास जारी है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed