{"_id":"68badf97ed97fc71050d1761","slug":"bijnor-wife-went-home-after-fighting-did-not-come-even-after-pleading-mr-hanged-2025-09-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: लड़-झगड़कर मायके गई पत्नी, मिन्नतें करने पर भी नहीं आई, एमआर ने किया ये खौफनाक काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: लड़-झगड़कर मायके गई पत्नी, मिन्नतें करने पर भी नहीं आई, एमआर ने किया ये खौफनाक काम
Fri, 05 Sep 2025 06:33 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Fri, 05 Sep 2025 06:33 PM IST
सार
बिजनौर के जैन फार्म में आम के पेड़ पर शुक्रवार सुबह अमित का शव लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आकर जांच-पड़ताल की। पत्नी और उसके मायके वालों के खिलाफ तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विस्तार
पत्नी से चली आ रही अनबन में दवा कंपनी के एमआर ने फंदे पर लटक कर खुदकुशी कर ली। उसका शव आम के पेड़ पर लटका मिला। परिवार वालों ने मृतक की पत्नी और उसके मायके वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शुक्रवार सुबह 6:30 बजे जैन बाग में सैर करने के लिए गए लोगों ने पेड़ पर बंधी रस्सी में युवक का शव लटका देखा। मौके पर पहुंची शहर कोतवाली पुलिस ने शव को नीचे उतारा। उसकी जेब में मिले आधार कार्ड से पहचान अमित कुमार (32) पुत्र स्व. विनोद वर्मा के रूप में हुई। अमित कुमार मोहल्ला नई बस्ती में किराये पर रहता था। उसका भरत विहार कॉलोनी में भी मकान है, जिसमें अभी रहना शुरू नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की मां निर्मला वर्मा ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि अमित का अपनी पत्नी से डेढ़ साल से विवाद चल रहा था, शिकायत करने पर मायके वाले भी उसे ही आरोपी ठहराते थे। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देते और डराते थे। अमित तनाव में था।
बताया गया कि तीन दिन पहले झगड़ा होने के कारण उसकी पत्नी मायके चली गई। जिसे घर लाने के लिए बुधवार को अमित गया लेकिन वह नहीं आई। शाम को अमित घर से नुमाइश में जाने के लिए निकला। इसके बाद रात में किसी समय आम के पेड़ पर रस्सी बांधकर गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
एएसपी सिटी संजीव वाजपेयी ने बताया कि युवक ने आत्महत्या की है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।