फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: When relationship broke down, young man tried to commit suicide by jumping into the river

Bijnor: रिश्ता टूटा तो नदी में कूदकर युवक ने किया जान देने का प्रयास, तलाश में जुटे गोताखोर

Sun, 25 Feb 2024 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 25 Feb 2024 02:41 PM IST
सार

बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक युवक के नहर में कूदने पर हड़कंप मच गया। बताया गया कि रिश्ता टूटने की वजह से युवक तनाव में था। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
Bijnor: When relationship broke down, young man tried to commit suicide by jumping into the river
नहर में कूदा युवक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्योहारा थाने के गांव रसूलपुर मोहम्मद कुली उर्फ बुढेरन निवासी युवक ने शनिवार देर रात करीब 9:00 बजे धामपुर-स्योहारा के बीच स्थित गांव सरकड़ा चकराज मल के निकट पोशक नहर में छलांग लगा दी।

बताया गया कि युवक का रिश्ता टूट गया था, जिसे लेकर वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था। अनुमान है कि इसी वजह से युवक ने नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया है। घटना की तहरीर युवक के रिश्ते के भाई प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: गजवा-ए-हिंद विवाद: मोहतमिम बोले-हदीस की नकल की, निजी राय नहीं, अब बड़ा फैसला लेने की तैयारी में दारुल उलूम

विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव बुढेरन उर्फ रसूलपुर मोहम्मद कुली निवासी प्रमोद कुमार ने बताया कि  शनिवार 24 फरवरी 2024 की शाम करीब 8:30 बजे उसका चचेरा भाई विनीत कुमार पुत्र चमन लाल घर से अपने भतीजे अविनाश पुत्र पतराम और अमित पुत्र बिट्टू के साथ किसी काम से गांव सरकड़ा चकराजमल जा रहा था। सरकड़ा से पहले नहर के पास तीनों पेशाब करने के लिए रुके।

आरोप है कि इस दौरान विनीत कुमार ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। काफी तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला।  पुलिस ने घटना का पता लगता ही नदी में विनीत को तलाशने का प्रयास किया लेकिन अभी तक पता नहीं लग सका है। बताया गया है कि विनीत गांव सरकड़ा चकराजमल में सफाई कर्मचारी है। उसके माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है।

बताया गया कि उसका रिश्ता नजीबाबाद क्षेत्र के गांव नवादा में हुआ था लेकिन किसी वजह से टूट गया। बताया गया है कि शायद इसी बात से खिन्न होकर विनीत ने नहर में कूद कर जान देने का प्रयास किया। नहर में बहुत पानी है।

गोताखोर स्टीमर से विनीत को तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी विनीत का पता नहीं लग सका है। विनीत के परिजनों में बेचैनी है। पुलिस  नदी के पानी को कम करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति के यहां दावत थी, जिसमें वह शामिल होने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed