Bijnor: रिश्ता टूटा तो नदी में कूदकर युवक ने किया जान देने का प्रयास, तलाश में जुटे गोताखोर
बिजनौर जनपद के स्योहारा में एक युवक के नहर में कूदने पर हड़कंप मच गया। बताया गया कि रिश्ता टूटने की वजह से युवक तनाव में था। उसके माता पिता की पहले ही मौत हो चुकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में स्योहारा थाने के गांव रसूलपुर मोहम्मद कुली उर्फ बुढेरन निवासी युवक ने शनिवार देर रात करीब 9:00 बजे धामपुर-स्योहारा के बीच स्थित गांव सरकड़ा चकराज मल के निकट पोशक नहर में छलांग लगा दी।
बताया गया कि युवक का रिश्ता टूट गया था, जिसे लेकर वह पिछले काफी समय से परेशान चल रहा था। अनुमान है कि इसी वजह से युवक ने नदी में कूद कर जान देने का प्रयास किया है। घटना की तहरीर युवक के रिश्ते के भाई प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी है।
यह भी पढ़ें: गजवा-ए-हिंद विवाद: मोहतमिम बोले-हदीस की नकल की, निजी राय नहीं, अब बड़ा फैसला लेने की तैयारी में दारुल उलूम
आरोप है कि इस दौरान विनीत कुमार ने अचानक नहर में छलांग लगा दी। काफी तलाश किया, लेकिन कहीं नहीं मिला। पुलिस ने घटना का पता लगता ही नदी में विनीत को तलाशने का प्रयास किया लेकिन अभी तक पता नहीं लग सका है। बताया गया है कि विनीत गांव सरकड़ा चकराजमल में सफाई कर्मचारी है। उसके माता-पिता की पहले मौत हो चुकी है।
गोताखोर स्टीमर से विनीत को तलाश करने का प्रयास कर रहे हैं। अभी विनीत का पता नहीं लग सका है। विनीत के परिजनों में बेचैनी है। पुलिस नदी के पानी को कम करने का प्रयास कर रही है। पुलिस का कहना है कि एक व्यक्ति के यहां दावत थी, जिसमें वह शामिल होने के लिए जा रहे थे।