{"_id":"636df165fb600769c520e7c5","slug":"bijnor-uncontrolled-car-overturns-in-roadside-pothole-car-rider-dies-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मातम में बदलीं खुशियां, कार सवार की मौत से मचा कोहराम, शादी समारोह में जा रहा था युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मातम में बदलीं खुशियां, कार सवार की मौत से मचा कोहराम, शादी समारोह में जा रहा था युवक
Fri, 11 Nov 2022 12:56 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:56 PM IST
सार
शादी समारोह में जा रहे कार सवार एक युवक की हादसे में मौत हो गई। वहीं युवक की मौत से परिवार में कोहारम मच गया। उधर, शादी की खुशियां भी मातम में बदल गईं हैं।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में पलटी कार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर जनपद के अफजलगढ़ में धामपुर मार्ग स्थित कर्णवाल क्रेशर के समीप एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। दुर्घटना में कार सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
बताया गया कि चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया है। कार सवार शादी समारोह में शामिल होने नगर स्थित इकबाल गार्डन आ रहा था। परिजन पुलिस में कोई कार्रवाई किए बिना मृतक का शव अपने साथ ले गए। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
गांव फतेउल्लानगर निवासी अशोक सिंह 34 वर्ष पुत्र त्रिलोक सिंह कार से देर रात करीब साढ़े बारह बजे कार से शादी समारोह में शामिल होने नगर स्थित इकबाल गार्डन आ रहा था। जैसे ही वह धामपुर मार्ग स्थित कर्णवाल क्रेशर के समीप पहुंचा, अचानक से उसकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: पूर्व मंत्री याकूब पर बड़ा शिकंजा, पत्नी समेत कई पर गैंगस्टर का मुकदमा, छह लग्जरी गाड़ियां चिह्नित
दुर्घटना में कार सवार अशोक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के परिजन पुलिस में कोई कार्रवाई किए बिना शव अपने घर ले गये। दुर्घटना में कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है।