फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   BIJNOR: Uncontrollable car collided with electric pole, electricity supply of half the village

BIJNOR:बिजली के खंभे से टकराई अनियंत्रिक कार, बाल बाल बचे सवार, आधे गांव की विद्युत आपूर्ति ठप

Wed, 16 Nov 2022 01:32 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 16 Nov 2022 01:32 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद में हल्दौर थानाक्षेत्र में एक तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे से जा टकराई, इससे आधे गांव की बिजली ठप हो गई। वहीं कार सवार बाल- बाल बचे।

विज्ञापन
BIJNOR: Uncontrollable car collided with electric pole, electricity supply of half the village
कार टकराने से गिरा बिजली का खंभा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जनपद के हल्दौरमें स्थित प्राथमिक विद्यालय के निकट बिजनौर की ओर जा रही एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे विद्युत खंभे से जा टकराई। जिससे विद्युत खंभा और लाइन टूटकर गिर गई। लाइन के तार टूटकर गिर जाने से आधे गांव की बिजली गुल हो गई । वहीं हादसे में कार चालक व उसका साथी बाल-बाल बचे।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार जनपद अमरोहा के थाना नौगांवा सादात क्षेत्र के एक गांव कैल बकरी निवासी ज्ञानप्रकाश वर्मा ने गांव बिसाठ में एक पावर कोल्हू चला रखा है। कार चालक बिसाठ में संचालित अपने पावर कोल्हू पर अपने साथ एक मैकेनिक को पावर कोल्हू ठीक कराने के लिए ले जा रहा था।  
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: खतौली उपचुनाव : रालोद-सपा गठबंधन के प्रत्याशी मदन भैया ने दाखिल किया नामांकन पत्र, बोले-एकजुटता से मिलेगी जीत
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव छजुपुरा में स्थित एक प्राथमिक विद्यालय के समीप बुधवार की सुबह करीब छह बजे उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खंभे से जा टकराई।

कार के टकरा जाने से खंभा टूट गया और विद्युत लाइन स्कूल के परिसर के मेन गेट के समीप गिर गई। तार व खंभा टूटकर गिर जाने से आधे गांव की बिजली गुल हो गई। कार में सवार दोनों व्यक्ति को कोई चोट नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed