{"_id":"68d4bc53d1fff1a1a9081b83","slug":"bijnor-two-youths-were-hit-by-a-vehicle-while-taking-a-morning-walk-on-the-highway-one-died-2025-09-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: हाईवे पर मॉर्निंग वॉक करते दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे का हुआ ये हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: हाईवे पर मॉर्निंग वॉक करते दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत, दूसरे का हुआ ये हाल
Thu, 25 Sep 2025 09:21 AM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 25 Sep 2025 09:21 AM IST
सार
गांव मोहनपुर निवासी खुशीराम और दीपक हाईवे पर टहलने निकले थे। बृहस्पतिवार सुबह पांच बजे एक वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने वाहन की तलाश शुरू कर दी है। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
खुशीराम की फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सवेरे घूमने निकले गांव मोहनपुर निवासी खुशीराम को हाईवे पर वाहन ने रौंद दिया। उसका साथी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मंडावली थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर निवासी खुशीराम उर्फ संजीव (38) अपने साथी दीपक के साथ हाईवे पर टहलने निकला था। मोहनपुर पेट्रोल पंप के निकट बृहस्पतिवार को सवेरे लगभग पांच बजे अज्ञात वाहन ने खुशीराम को रौंद दिया। वाहन का पहिया सीने से उतरने पर खुशीराम की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि उसका साथी दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुशीराम का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंडावली पुलिस अज्ञात वाहन को तलाशने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और खुशीराम का शव अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मंडावली पुलिस अज्ञात वाहन को तलाशने में जुटी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।