{"_id":"68c2c63c5cbb0e2c910f8d05","slug":"bijnor-two-brothers-died-in-a-collision-between-bikes-this-was-the-condition-of-the-husband-and-wife-riding-2025-09-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: बाइकों की टक्कर में दो भाइयों की मौत, दूसरी बाइक सवार पति-पत्नी का हुआ ये हाल, लाखें देख मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: बाइकों की टक्कर में दो भाइयों की मौत, दूसरी बाइक सवार पति-पत्नी का हुआ ये हाल, लाखें देख मची चीख-पुकार
Thu, 11 Sep 2025 06:25 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Thu, 11 Sep 2025 06:25 PM IST
सार
उस्मान और उसके ममेरे भाई अनस की बाइक आगे चल रही बाइक से टकरा गई। आगे चल रही बाइक पर सवार हरिराज व उसकी पत्नी धर्मवती बुरी तरह घायल हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
Death
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नहटौर में आगे चल रही बाइक में पीछे से टक्कर लगने से बाइक सवार नरगदी गंधु निवासी उस्मान (28) और उसके ममेरे भाई स्योहारा थाना क्षेत्र के गांव ठांट जट निवासी अनस (22) की मौत हो गई। आगे चल रही बाइक पर सवार दंपती घायल हो गया। उनका निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को उस्मान पुत्र मुस्ताक और अनस पुत्र यूसुफ नूरपुर की ओर से बाइक से अपने घर आ रहे थे। नूरपुर रोड पर चक मोड़ के सामने उनकी तेज रफ्तार बाइक ने सामने आगे जा रहे गांव नकीबपुर निवासी हरिराज (45) पुत्र होरी सिंह की बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। दोनों की बाइकें अनियंत्रित होकर गिर गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
दुर्घटना में उस्मान और अनस के अलावा दूसरी बाइक पर सवार हरिराज व उनकी पत्नी धर्मवती (42) घायल हो गए। दंपती को निजी अस्पताल में भर्ती कराया कराया गया, जबकि अनस और उस्मान को सीएचसी में चिकत्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर एसएसआई कुलजीत सिंह, कस्बा इंचार्ज अशोक मलिक, एसआई भारत सिंह मौके पर पहुंचे तथा घटना के बारे में जानकारी ली।
मौके पर पहुंचे परिजनों के पोस्टमार्टम कराने से मना करने पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिए। बताया गया कि अनस अविवाहित था। उस्मान शादीशुदा था, उसका एक बेटा व एक बेटी है। युवकों की मौत से परिजन गमजदा हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है।