{"_id":"614f69d88ebc3e03860882e0","slug":"bijnor-to-nainital-distance-will-be-decided-in-two-hours-bijnor-news-mrt5578964109","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो घंटे में तय होगी बिजनौर से नैनीताल की दूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो घंटे में तय होगी बिजनौर से नैनीताल की दूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो घंटे में तय होगी बिजनौर से नैनीताल की दूरी
बिजनौर। अब दो घंटे में बिजनौर से नैनीताल की दूरी तय हो होगी। दरअसल फोरलेन हाइवे के छह बाईपास पर ट्रैफिक सरपट दौड़ रहा है। बाकी तीन और बाईपास 15 अक्तूबर तक ट्रैफिक के लिए खोल दिए जाएंगे।
हरिद्वार से काशीपुर तक नेशनल हाइवे 74 को फोरलेन करने का काम जुलाई 2022 तक पूरा होने का अनुमान है। हालांकि नगीना से काशीपुर तक निर्माण पूरा हो चुका है। बिजनौर जिले की सीमा में नगीना, धामपुर, शेरकोट और उदोवाला तथा उत्तराखंड की सीमा में काशीपुर बाईपास चालू हैं। काशीपुर का बाईपास 24 किमी लंबा है। काशीपुर पार करने में पहले एक घंटा लगता था, अब पंद्रह मिनट ही लग रहे हैं।
उधर बिजनौर सीमा में कोतवाली देहात और दौलताबाद तथा उत्तराखंड के जसपुर बाईपास को 15 अक्तूबर तक खोल दिया जाएगा, जिससे यात्रा का वक्त और भी कम होगा। पहले बिजनौर से नैनीताल की 180 किमी की दूरी तय करने में चार घंटे का वक्त लगता था। अब दो घंटे लग रहे हैं। हालांकि गूगल मैप अभी तक सफर का वक्त 4 घंटे 33 मिनट दर्शा रहा है।
विज्ञापन
दो हजार करोड़ की लागत से बन रहा हाईवे
दो हजार करोड़ की लागत से बन रहे फोरलेन का काम हरिद्वार से नजीबाबाद के बीच होना बाकी रह गया है। अब बरसात से देरी हुई है। उधर नजीबाबाद से हरिद्वार के बीच 24 छोटे-बड़े पुलों के पिलर खड़े हो चुके हैं।
हाईवे का निर्माण अगले साल जुलाई तक पूरा कर लिया जाएगा। 15 अक्तूबर तक तीन और बाईपास खोल दिए जाएंगे। छह बाईपास पहले ही खोले जा चुके हैं। इस वजह से नैनीताल दो घंटे में पहुंचा जा सकता है।
-बीपी पाठक, परियोजना निदेशक, एनएचएआई