{"_id":"66e06d04685482e28b0e668c","slug":"bijnor-there-was-no-surgeon-the-helpers-did-the-operation-woman-died-due-to-bleeding-2024-09-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सर्जन था नहीं, हेल्परों ने ही कर दिया जच्चा का ऑपरेशन, खून बहने से मौत, अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सर्जन था नहीं, हेल्परों ने ही कर दिया जच्चा का ऑपरेशन, खून बहने से मौत, अस्पताल सील
Tue, 10 Sep 2024 09:32 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 10 Sep 2024 09:32 PM IST
सार
अस्पताल में जच्चा की मौत पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। जांच में पता चला कि अस्पताल अपंजीकृत था और वहां कोई सर्जन भी नहीं था। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन
अस्पताल में महिला की मौत होने पर रोष जताते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नियमों को ताक पर रखकर संचालित हो रहे अस्पताल में जच्चा की मौत हो गई। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि अस्पताल में कोई सर्जन चिकित्सक भी नहीं है, ऐसे में प्रसूता का ऑपरेशन सहायकों ने ही कर दिया। उधर, हंगामे के बाद स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल को सील कर दिया।
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
बिजनौर से सटे हुए गांव तीबड़ी निवासी अरविंद की पत्नी रामेश्वरी (24) को प्रसव पीड़ा होने पर भाटान स्थित क्योर एंड केयर क्लीनिक में भर्ती कराया गया। रविवार को रामेश्वरी ने एक बच्चे को जन्म दिया। आरोप है कि महिला का ऑपरेशन किया गया था, जिसके बाद से रक्तस्त्राव नहीं थमा। परिजन लगातार चिकित्सक से सही उपचार करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार की सुबह जच्चा रामेश्वरी की अस्पताल में मौत हो गई। इस पर गुस्साए परिजन और मोहल्लेवासी अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने जमकर हंगामा किया। चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। उधर, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता भी अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग उठाई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से मामला शांत कराया।
अपंजीकृत है क्लीनिक
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. देवेंद्र, नोडल अधिकारी का कहना है कि क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है। क्लीनिक को बीएएमएस डिग्रीधारी चिकित्सक संचालित कर रहा था। इसे प्रसव कराने और सर्जरी करने की अधिकार नहीं है। फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया है।
स्वास्थ्य विभाग के डॉ. देवेंद्र, नोडल अधिकारी का कहना है कि क्लीनिक स्वास्थ्य विभाग में पंजीकृत नहीं है। क्लीनिक को बीएएमएस डिग्रीधारी चिकित्सक संचालित कर रहा था। इसे प्रसव कराने और सर्जरी करने की अधिकार नहीं है। फिलहाल क्लीनिक को सील कर दिया है।