{"_id":"68aadc797ac8b5ff73061428","slug":"bijnor-the-family-was-ruined-within-a-week-manisha-jumped-into-the-ganga-five-days-ago-now-rahul-jumped-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पांच दिन पहले गंगा में कूदी मनीषा, अब पति ने बेटे संग लगा दी छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार, पांच दिन पहले गंगा में कूदी मनीषा, अब पति ने बेटे संग लगा दी छलांग
Sun, 24 Aug 2025 03:03 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Sun, 24 Aug 2025 03:03 PM IST
सार
बीएसएफ का जवान राहुल अपने 18 माह के बेटे समेत शनिवार को गंगा में कूद गया। उसकी पत्नी का कुछ पता नहीं चल पाया था। इस कारण वह तनाव में था। रविवार को भी पिता-पुत्र का कुछ पता नहीं चला था, गोताखोर तलाश में लगे हैं।
विज्ञापन
पत्नी व बेटे के साथ राहुल। तलाश कराते गोताखोर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिजनौर बैराज के गेट नंबर 17 के सामने बीएसएफ के जवान राहुल (31) ने बेटे प्रणव (18 माह) को गोद में लेकर गंगा में छलांग लगा दी। पत्नी के वियोग में जवान ने यह आत्मघाती कदम उठाया। दरअसल पांच दिन पहले राहुल की पत्नी मनीषा ठाकुर भी बैराज से गंगा में कूद गई थी, जिसका अभी तक पता नहीं चल पाया। अब राहुल और उसके बेटे की खोजबीन में पुलिस और पीएसी के गोताखोर लगे हैं।
विज्ञापन
शनिवार को नजीबाबाद की वेद विहार कॉलोनी में रहने वाला राहुल उर्फ सुमित बेटे प्रणव को दवाई दिलाने के लिए किराए की गाड़ी से बिजनौर अस्पताल आया। मेडिकल अस्पताल से दवाई दिलवाने के बाद राहुल बिजनौर बैराज पहुंच गया। बैराज पर यातायात बंद होने के कारण कार पहले ही रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
करीब दो बजे राहुल बेटे को गोद में लेकर बैराज के पार मुजफ्फरनगर जनपद की पुलिस चौकी पर पहुंचा और वहां दरोगा से पत्नी के संबंध में जानकारी की। इसके बाद लौटते हुए गेट नंबर 17 से राहुल ने बेटे के संग गंगा में छलांग लगा दी। उसने कूदने से पहले मोबाइल फोन पुल पर ही छोड़ दिया। गंगा में छलांग लगाते देख राहगीरों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को खबर दी।
इसके बाद नजीबाबाद पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचे। बाप बेटे की तलाश के लिए पुलिस के गोताखोर गंगा में उतरे। बता दें कि राहुल की पत्नी मनीषा ठाकुर ने भी 19 अगस्त बैराज से गंगा में छलांग लगा दी थी। जिसकी तलाश की जा रही है। हालांकि शनिवार तक मनीषा का कोई पता नहीं लग पाया।
ये बोले एएसपी
गंगा बैराज लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई है। गोताखोर लगा दिए गए हैं। गंगा में बीएसएफ के जवान की और उसके बच्चे की तलाश की जा रही है।
- संजीव बाजपेयी, एएसपी सिटी बिजनौर
गंगा बैराज लगे सीसीटीवी कैमरे में यह घटना रिकॉर्ड हुई है। गोताखोर लगा दिए गए हैं। गंगा में बीएसएफ के जवान की और उसके बच्चे की तलाश की जा रही है।
- संजीव बाजपेयी, एएसपी सिटी बिजनौर
अहमदाबाद में तैनात था राहुल
बीएसएफ का जवान राहुल बीमार होने से पहले तक अहमदाबाद में तैनात था। इसके बाद वह छुट्टी लेकर घर आ गया था। करीब छह माह से वह घर पर ही था।
जन्माष्टमी पर बेटे को कान्हा बनाया
राहुल और उसकी पत्नी मनीषा ने 16 अगस्त को अपने बेटे को जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा की तरह सजाया। खूब फोटो खिंचवाए और सोशल मीडिया पर भी डाले। इस हंसते खेलते परिवार को देख किसी ने नहीं सोचा था कि आने वाल सात दिन में यह पूरा ही परिवार उजड़ जाएगा।
बीएसएफ का जवान राहुल बीमार होने से पहले तक अहमदाबाद में तैनात था। इसके बाद वह छुट्टी लेकर घर आ गया था। करीब छह माह से वह घर पर ही था।
जन्माष्टमी पर बेटे को कान्हा बनाया
राहुल और उसकी पत्नी मनीषा ने 16 अगस्त को अपने बेटे को जन्माष्टमी के मौके पर कान्हा की तरह सजाया। खूब फोटो खिंचवाए और सोशल मीडिया पर भी डाले। इस हंसते खेलते परिवार को देख किसी ने नहीं सोचा था कि आने वाल सात दिन में यह पूरा ही परिवार उजड़ जाएगा।