फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Teacher murder case: Three more accused have been arrested, now five accused including husband are absconding

प्रवक्ता हत्याकांड: शूटर सहित तीन गिरफ्तार, पति समेत पांच की तलाश जारी, जीजा को भी मारने थी साजिश

Tue, 16 Nov 2021 11:16 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Nov 2021 11:16 PM IST
सार

बिजनौर में महिला टीचर की हत्या के मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को दबोच लिया है। अभी मृतक महिला के पति सहित पांच आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

विज्ञापन
Bijnor Teacher murder case: Three more accused have been arrested, now five accused including husband are absconding
तीन आरोपी गिरफ्तार। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिजनौर में आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता प्रिया शर्मा हत्याकांड में पुलिस ने तीन और हत्यारोपियों को दबोच लिया है। पकड़े गए आरोपियों में दो 25-25 हजार के इनामी है। एक शूटर को पहले ही दबोच लिया गया था। पकड़ में आए तीनों आरोपी प्रिया शर्मा की बहन और जीजा को मारने की फिराक में लगे हुए थे। हत्या में प्रिया शर्मा के पति समेत पांच की गिरफ्तारी होना बाकी रह गया है। 

विज्ञापन


मंगलवार को एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह ने प्रेसवार्ता कर हत्यारों के पकड़े जाने का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि स्वाट टीम और शहर कोतवाली पुलिस ने विक्रांत पुत्र राजवीर निवासी गांव खलीलपुर अमरु छजलैट, अंकुर उर्फ बिट्टू पुत्र जोगराज निवासी महलकपुर, कपिल उर्फ छोटू पुत्र तेजपाल सिंह महलकपुर मुरादाबाद को गिरफ्तार किया है। अंकुर और कपिल पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। तीनों आरोपियों के पास से तीन तमंचे, चार जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और एक बिना नंबर की बाइक बरामद की गई है। पुलिस की पकड़ में आए तीनों आरोपी अब प्रवक्ता प्रिया शर्मा के जीजा ब्रजेश कौशिक को मारने के लिए जा रहे थे। अभी कमल शर्मा, गोपाल शर्मा, गोलू शूटर, वर्षा सास, ननद डोली की गिरफ्तारी होना बाकी है। 
विज्ञापन


रेकी कर दिया था हत्या को अंजाम
29 अक्तूबर को शहर की साकेत कॉलोनी में आरबीडी कॉलेज की प्रवक्ता प्रिया शर्मा की उस वक्त हत्या कर दी गई थी, जब वह सुबह पैदल ही कॉलेज जा रही थी। शूटर गोलू, राजू कश्यप और गोलू ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने राजू कश्यप पुत्र चंद्रपाल निवासी खदाना मुरादाबाद को पहले ही मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी डेढ़ महीना पहले से प्रवक्ता को मारने के लिए रेकी कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मौत का खौफ: कैंसर ने छीनीं इतनी जिंदगियां, हर तरफ फैला डर... जान की दुश्मन बनी ये बड़ी वजह, सरकार से मदद की गुहार

सास और ननद ने भी कराई थी पहचान
प्रवक्ता के पति कमल शर्मा ने अपनी मां वर्षा और बहन डोली के साथ मिलकर प्रिया शर्मा की हत्या कराने की योजना बनाई थी। कमल शर्मा के तहेरे भाई गोपाल शर्मा निवासी गांव भटावली ने अपने साथ ट्रांसफार्मर फैक्टरी में काम करने वाले विक्रांत योजना बताई। विक्रांत ने अंकुर के जरिये छोटू और शूटर गोलू से कमल शर्मा को मिलवाया। शूटरों को प्रिया शर्मा का चेहरा और घर दिखाने के लिए उसकी सास और ननद भी बिजनौर आई थी। 12 लाख रुपये में सौदा किया था, जिसमें प्रिया शर्मा की बड़ी बहन संगीता और जीजा ब्रजेश कौशिक को भी मारने की योजना थी। साढ़े पांच लाख रुपये दे दिए गए थे। बाकी रकम प्रिया की बड़ी बहन और जीजा को मारने के बाद दी जानी थी। 

यह भी पढ़ें: यूपी: कैराना में गरजे सीएम योगी, बोले- किसी अपराधी ने दुस्साहस किया तो दूसरे लोक भेज देंगे

टीम में ये रहे शामिल
प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी सिटी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता भी मौजूद रहे। वहीं आरोपियों को पकड़ने में प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम, स्वाट प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार, एसआई जर्रार हुसैन का योगदान रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed