{"_id":"66cd7ab9c043d4e6a008c18f","slug":"bijnor-teacher-dies-in-road-accident-had-come-from-dehradun-to-celebrate-janmashtami-2024-08-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bijnor: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, देहरादून से आए थे जन्माष्टमी मनाने, अनहोनी हो गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor: सड़क हादसे में शिक्षक की मौत, देहरादून से आए थे जन्माष्टमी मनाने, अनहोनी हो गई
Tue, 27 Aug 2024 12:36 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
अमर उजाला नेटवर्क, बिजनौर
Published by: मोहम्मद मुस्तकीम
Updated Tue, 27 Aug 2024 12:36 PM IST
सार
बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर लगने पर देहरादून में तैनात शिक्षक की मौत हो गई। वह जन्माष्टमी मनाते घर आए थे।
विज्ञापन
कृष्णवीर का फाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सड़क हादसे में बाइक सवार 54 वर्षीय शिक्षक कृष्ण वीर सिंह पुत्र स्वर्गीय मास्टर नन्हे सिंह की मौत हो गई। बताया गया कि मास्टर कृष्णवीर सिंह उत्तराखंड के देहरादून स्थित रायपुर के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विलाप करते शिक्षक के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव भवानीपुर तरकोला निवासी बबीता रानी ने बताया कि उनके पति कृष्णवीर सिंह उत्तराखंड देहरादून के रायपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। वह श्री कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर तीन दिन का अवकाश लेकर त्योहार मनाने के लिए अपने घर भवानीपुर तरकोला आए थे। मंगलवार सवेरे 5:00 बजे वह बाइक से देहरादून रायपुर के प्राथमिक विद्यालय में जा रहे थे। धामपुर में रेलवे ओवरब्रिज को पार करते समय नगीना चौराहा के पास उनकी बाइक और किसी अज्ञात वाहन में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कृष्ण वीर सिंह की मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन को लेकर फरार हो गया। पुलिस सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से आरोपी वाहन चालक को तलाश करने का प्रयास कर रही है।
बताया गया कि शिक्षक ने अपना मकान देहरादून के मियांवाला में भी बना रखा था। वह अक्सर वहीं रहते थे। मृतक की पत्नी प्राथमिक विद्यालय चाकरपुर के स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।
बताया गया कि शिक्षक ने अपना मकान देहरादून के मियांवाला में भी बना रखा था। वह अक्सर वहीं रहते थे। मृतक की पत्नी प्राथमिक विद्यालय चाकरपुर के स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं।