फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor stood second in Ganga Town survey

गंगा टाउन सर्वे में दूसरे स्थान पर रहा बिजनौर

Fri, 21 Aug 2020 03:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Bijnor stood second in Ganga Town survey
गंगा टाउन सर्वे में दूसरे स्थान पर रहा बिजनौर
विज्ञापन

बिजनौर। गंगा किनारे बसे शहरों में बिजनौर शहर देश में सफाई में दूसरे नंबर पर है। पहले नंबर पर कन्नौज ने बाजी मारी है। इसके अलावा स्वच्छता सर्वेक्षण में भी जिले की नगर पालिकाओं ने पहले से अच्छा काम किया है। हालांकि 18 में से पांच पालिकाएं सफाई में पहले से भी कम स्कोर लाकर बहुत नीचे खिसक गई हैं। अब नागरिकों का दायित्व बनता है कि वे खुद भी अपने शहरों को पहले से ज्यादा साफ रखें।
नगर पालिका कर्मचारियों व नागरिकों को नगर क्षेत्र को साफ रखने को प्रेरित करने के लिए स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान तीन साल से चलाया जा रहा है। इस अभियान में सबसे पहले जिले की साहनपुर नगर पंचायत ने बाजी मारी थी। साहनपुर को प्रदेश में सफाई में अव्वल पाया गया था। इसके बाद भी सर्वे लगातार चल रहा है। सर्वे में सफाई, पानी की निकासी, कूड़ा निस्तारण आदि को शामिल किया जाता है। जनता से भी सफाई के संबंध में बात की जाती है। पहली बार इसमें गंगा किनारे बसे शहरों के लिए अलग से सर्वे किया गया। इसे गंगा टाउन सर्वे नाम दिया गया। गंगा टाउन में 110 शहरों को शामिल किया गया था। इसमें शहर की सफाई के साथ-साथ गंगा बैराज की सफाई को भी देखा गया। उत्तराखंड से लेकर पश्चिम बंगाल तक के शहर इस अभियान में शामिल किए गए थे। गंगा टाउन सर्वे में बिजनौर नगर पालिका ने देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में भी पालिकाओं ने पहले से सुधार किया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में यूपी नॉर्थ जोन में करीब छह राज्यों के साथ शामिल है। इसमें भी बिजनौर नगर पालिका ने 38वीं रैंक हासिल करके जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
विज्ञापन

ये पालिकाएं पिछड़ी
जिले की कुछ नगर पालिकाओं ने अपनी पिछले साल की रैंक में गिरावट भी दर्ज कराई है। मंडावर, नगीना, साहनपुर, झालू व जलालाबाद पिछले साल के अपने शानदार काम और रैंक को नहीं बनाकर रख सकीं। इन्हें अब अपनी रैंक सुधारने के लिए पहले से भी ज्यादा मेहनत करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका 2019 में रैंक 2020 में नेशनल रैंक स्टेट रैंक अंक
बिजनौर 325 38 25 2244.33
नजीबाबाद 363 53 36 2226.54
अफजलगढ़ 232 61 44 2430.49
धामपुर 670 63 41 2071.04
शेरकोट 290 70 45 1995.35
किरतपुर 434 72 46 1982.14
नगीना 23 78 50 1891.96
चांदपुर 279 87 55 1601.24
साहनपुर 52 91 56 2573.97
स्योहारा 436 140 102 1857.33
नूरपुर 790 157 116 1751.37
नहटौर 705 165 120 1701.78
हल्दौर 295 236 159 2248.13
सहसपुर 531 333 229 2069.82
मंडावर 72 435 292 1894.77
बढ़ापुर 696 469 309 1812.41
झालू 395 513 331 1720.24
जलालाबाद 64 543 346 1619.25
जनता के सहयोग से बनेंगे नंबर वन
बिजनौर नगर पालिका के सफाई निरीक्षक गोविंद चौधरी के अनुसार टीम ने पहले से बहुत मेहनत की। सफाई का सबसे अच्छा तरीका होता है जब नागरिक ही गंदगी न करें और कूड़े को कूड़ेदान में ही डालें। कर्मचारी शहर को नंबर वन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। शहर की जनता भी सहयोग करे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed