फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor: Controversial words of SP MLA... Muslim population is increasing, BJP government will go, SP will come

Bijnor: सपा विधायक के विवादित बोल... बढ़ रही है मुस्लिम आबादी, भाजपा सरकार जाएगी और सपा आएगी; मुकदमा दर्ज

Mon, 30 Sep 2024 01:54 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनाैर Published by: डिंपल सिरोही Updated Mon, 30 Sep 2024 01:54 PM IST
सार

महबूब अली ने कहा कि मुगलों ने 800 साल राज किया। जब उनका राज नहीं रहा, तो भाजपा का भी नहीं रहेगा। 

विज्ञापन
Bijnor: Controversial words of SP MLA... Muslim population is increasing, BJP government will go, SP will come
विवादित बयान देते सपा विधायक महबूब अली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विवादित बयान देने पर अमरोहा के सपा विधायक महबूब अली पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सपा जिलाध्यक्ष को भी आरोपी बनाया गया है। 

विज्ञापन

बिजनौर में रविवार को समाजवादी पार्टी के संविधान मान स्तंभ स्थापित कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संविधान मान स्तंभ का अनावरण पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं अमरोहा विधायक महबूब अली ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान मंच से महबूब अली ने कहा कि भाजपा सरकार संविधान व आरक्षण विरोधी है। संविधान सिद्धांत शब्द सपा में है। इस समय प्रदेश में कानून नाम की कोई चीज नहीं है। बहन, बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। आने वाले चुनाव में प्रदेश से भाजपा का सफाया तय है। उन्होंने बिजनौर के गांव खारी के कारी सैफुर्रहमान की मजिस्ट्रियल जांच 15 दिन में सौंपे जाने की मांग की। 

विज्ञापन

ये दिया विवादित बयान 
महबूब अली ने इसके बाद विवादित बातें कहनी शुरू कर दीं। उन्होंने कहा कि मुगलों ने 800 साल राज किया। जब उनका राज नहीं रहा, तो भाजपा का भी नहीं रहेगा। मुसलमानों की आबादी बढ़ रही है। भाजपा की सरकार जाएगी और 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार आएगी। सोमवार को बिजनौर पुलिस ने विधायक महबूब अली और सपा के जिला अध्यक्ष जाकिर हुसैन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed