फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Sensation spread after human skeleton was found in forest in Chandpur

Bijnor: चांदपुर में जंगल में मानव कंकाल मिलने से फैली सनसनी, पुलिस ने कंकाल को पोस्मार्टम के लिए भेजा

Fri, 14 Apr 2023 09:34 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, चांदपुर (बिजनौर)
अमर उजाला नेटवर्क, चांदपुर (बिजनौर) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 14 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

शव की शिनाख्त गांव रायपुर खादर निवासी कल्याण सिंह 36 वर्ष पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई। शव पुराना होने के कारण परिजनों ने कपड़ों से पहचान की। मृतक के भाई कुमार सैन ने बताया उसका भाई कल्याण सिंह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था।

विज्ञापन
Bijnor Sensation spread after human skeleton was found in forest in Chandpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चांदपुर क्षेत्र के गांव नारनौर के जंगल में मानव कंकाल मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को पास्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। कंकाल की पहचान गांव रायपुर खादर निवासी कल्याण सिंह 36 वर्ष के रूप में हुई है।

विज्ञापन


गांव खानपुर खादर निवासी किसान सोनू त्यागी के खेत में गेहूं की फसल काट रही महिलाओं को दुर्गंध महसूस हुई। दुर्गंध के कारण खेत में काम करना मुश्किल होने पर महिलाओं ने खेत में घूमकर देखा। मानव कंकाल देखते ही महिलाओं की चीख निकल गई। शोर मचाने पर आसपास के किसान भी मौके पर पहुंच गए। खेत मालिक किसान सोनू त्यागी ने मौके पर पहुंचकर पुलिस व ग्राम प्रधान को सूचना दी। मौके पर सीओ सर्वम सिंह, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय, जलीलपुर चौकी व पांडव नगर चौकी की पुलिस के साथ ही डाग स्क्वाड टीम भी पहुंची।
विज्ञापन


शव की शिनाख्त गांव रायपुर खादर निवासी कल्याण सिंह 36 वर्ष पुत्र प्रकाश सिंह के रूप में हुई। शव पुराना होने के कारण परिजनों ने कपड़ों से पहचान की। मृतक के भाई कुमार सैन ने बताया उसका भाई कल्याण सिंह मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं था। बिना बताएं कई दिनों के लिए कहीं भी चला जाता था। अब भी 19 मार्च से लापता था। मृतक अविवाहित था। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed