Bijnor: सखी वेलफेयर एसोसिएशन ने निकाली रैली, मालन को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए किया जागरूक
बिजनौर के नजिबाबाद में सखी वेलफेयर एसोसिएशन ने जागरूकता रैली निकाली। मालन नदी को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए लोगों को जागरूक किया। नगरपालिका परिषद से कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन की विशेष व्यवस्था कराने की मांग की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के नजिबाबाद में मालन नदी को स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए सचिव वेलफेयर सोसाइटी ने जागरूकता रैली निकाली। रमा जैन कन्या महाविद्यालय एनएसएस की छात्राओं ने मिशन को साकार बनाने के लिए ग्रामीणों को प्रेरित किया।
सखी वेलफेयर एसोसिएशन के संस्थापिक डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने रमा जैन कन्या महाविद्यालय एनएसएस छात्राओं के सहयोग से मालन नदी को प्रदूषण मुक्त ,स्वच्छ और निर्मल रखने के लिए जागरूकता अभियान चलाया।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. केसी मठपाल एनएसएस प्रभारी डॉ.भावना अरोड़ा ने एनएसएस छात्राओं के माध्यम से सखी वेलफेयर एसोसिएशन के नेतृत्व में मालन नदी को प्रदूषण से बचाने के लिए जागरूकता रैली रमा जैन कन्या महाविद्यालय से शुरू हुई होकर संतोषी माता मंदिर और कछियाना क्षेत्र पहुंची।
यह भी पढ़ें: Meerut: निर्माणाधीन साइट पर बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन का टावर गिरने से दो मजदूरों की मौत, कई घायल
राखी आनंद अग्रवाल ने क्षेत्रवासियों को कूड़ा करकट नदी में न डालकर मालन नदी को मलिन होने से बचाने की सलाह दी। डॉ.राखी आनंद ने माल नदी क्षेत्र में कूड़ा डालने के स्थान पर डस्टबिन लगवाने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया। एमएसएस की ओर से अनुष्का, मोनिका,मानवी, आकांक्षा,शबनम, हिमांशी, शिवाली, नेहा ने जागरूकता अभियान में सहयोग किया।
कूड़ेदान लगवाएगी सखी वेलफेयर एसोसिएशन
सखी वेलफेयर एसोसिएशन की संस्थापिका डॉ. राखी आनंद अग्रवाल ने मालन नदी के तट पर संतोषी माता मंदिर क्षेत्र में नगरपालिका परिषद से कूड़ा डालने के लिए डस्टबिन की विशेष व्यवस्था कराने और विद्युत विभाग से नीचे झूलते विद्युत तार सुरक्षा की दृष्टि से ऊपर उठाने की मांग की।