{"_id":"62868c299fd2c838ac51d7d6","slug":"bijnor-s-team-defeated-bareilly-in-volleyball-bijnor-news-mrt5893143118","type":"story","status":"publish","title_hn":"वॉलीबाल में बिजनौर की टीम ने बरेली को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वॉलीबाल में बिजनौर की टीम ने बरेली को हराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वॉलीबाल में बिजनौर की टीम ने बरेली को हराया
बिजनौर। पुलिस लाइन में तीन दिवसीय अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिताओं की शुरूआत हुई। जिनका शुभारंभ करने के लिए डीआईजी भी पहुंचे। उन्होंने खेल भावना के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने की सीख दी। नौ जिलों की टीम ने हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। वॉलीबाल के पहले ही मैच में बिजनौर ने बरेेली की टीम को हराया।
बृहस्पतिवार को डीआईजी शलभ माथुर ने रिजर्व पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर लिया और गार्द को पुरस्कृत भी किया। इसके बाद आयोजित होने वाली अंतरजनपदीय पुलिस वॉलीबाल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल एवं योग प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम में डीएम उमेश मिश्रा, एसपी डॉ. धर्मवीर सिंह, एएसपी सिटी डॉ. प्रवीन रंजन सिंह, एएसपी देहात राम अर्ज, सीओ सिटी कुलदीप गुप्ता मौजूद रहे। खेल प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबाल के पहले मैच में बिजनौर ने बरेली को हराया। दूसरे मैच में संभल ने रामपुर को मात दी। तीसरे मैच में बदायूं को अमरोहा की टीम ने हराया। पीलीभीत ने शाहजहांपुर को हराया। बास्केटबॉल के पहले मैच में बिजनौर ने बदायूं को हराकर बाजी मारी। दूसरे मैच में रामपुर ने शाहजहांपुर को हराया। तीसरे मैच में पीलीभीत में अमरोहा को हराया। चौथे मैच में मुरादाबाद ने बरेली को हराया। पांचवें मैच में संभल ने पीलीभीत को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। निर्णायक मंडल में अशोक कुमार त्यागी, ओमवीर सिंह राणा, दीपक चौधरी, अजित सिंह, चंद्रशेखर आदि रहे।

बिजनौर पुलिस लाइन में अंतरजनपदीय खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खिलाड़ियों से परिचय लेते डीआईजी - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन