फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor's new master plan will be made

बनेगा बिजनौर का नया मास्टर प्लान

Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Jun 2021 12:13 AM IST
विज्ञापन
Bijnor's new master plan will be made
बनेगा बिजनौर का नया मास्टर प्लान
विज्ञापन

बिजनौर। बिजनौर नगर का मास्टर प्लान दस साल के इंतजार के बाद नया बनने जा रहा है। प्रशासन ने इसकी पूरी तैयारी भी कर ली है। सर्वे करने वाली संस्था की तलाश के लिए प्रशासन टेंडर कराने जा रहा है, जो शहर के मास्टर प्लान का नया नक्शा तैयार करेगी। इस सर्वे में पुराने मास्टर प्लान से अलग करीब 38 हजार बीघा जमीन का सर्वे होना है। यदि सबकुछ ठीक रहा तो शहर के बाहर बनी कई कॉलोनियों को जहां कानूनी मान्यता मिल सकती है, वहीं, भू-माफिया पर लगाम लग जाएगी।
बिजनौर शहर के मास्टर प्लान की बात करें तो आप हैरत में पड़ जाएंगे। जी हां पुराना मास्टर प्लान वर्ष 2011 में ही समाप्त हो चुका है। पिछले करीब दस सालों में बिजनौर शहर में पुराना एक्सपायर हो चुका मास्टर प्लान ही लागू है। बैठकों और दावों से आगे मास्टर प्लान पर किसी ने ध्यान नहीं दिया। अब प्रशासन ने नए सिरे से वर्ष 2031 तक का मास्टर प्लान बनाने की लगभग पूरी तैयारी कर ली है। नए मास्टर प्लान के लिए के बाहर क्षेत्रों का सर्वे होना है। इसमें करीब 3200 हेक्टेयर जमीन शामिल की जाएगी। विनियमित क्षेत्र से इसकी पूरी रूप रेखा भी बन चुकी है, बस इंतजार है तो सर्वे करने वाली संस्था का। जो जीपीएस और अन्य तमाम तकनीक के जरिए सर्वे कर एक नया नक्शा बनाएगी।
विज्ञापन

नए सिरे से होगा ग्रीन बेल्ट का निर्धारण
नए मास्टर प्लान में ग्रीन बेल्ट का निर्धारण भी नए सिरे से होने की उम्मीद हैं। ऐसे में जहां कई भू माफिया जो कृषि भूमि पर कॉलोनी काटने की प्लानिंग कर रहे हैं, उनकी मंशा धरी की धरी रह सकती है। वहीं, बन चुकी कॉलोनी को रेग्लुलाइज कराना मजबूरी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे फायदे
- कॉलोनाइजर को पहले नक्शा पास कराना होगा।
- कॉलोनी में निर्धारित सड़क, पार्क, बिजली की सुविधा देनी होगी।
- मकान नक्शा पास होने के बाद ही बनेंगे, जो वैध होंगे।
- जमीनों के सर्किल रेट नए सिरे से तय हो सकते हैं।
- कॉलोनाइजर खरीदारों से आसानी से धोखाधड़ी नहीं कर पाएंगे।
किसेे होगा नुकसान
- अवैध कॉलोनी बनाना मुश्किल हो जाएगा।
- कृषि भूमि, कॉमर्शियल भूमि पर आवासीय कॉलोनी नहीं बनेगी।
- प्लाटिंग और कॉलोनी के नाम पर धोखाधड़ी घटेंगी।
----------
हमने पूरी तैयारी कर ली है। सर्वे टीम के लिए टेंडर शीघ्र निकाले जाएंगे। सर्वे कंपनी फाइनल होने के बाद इस पर काम किया जाएगा। नया मास्टर प्लान 2031 तक के लिए मान्य रहेगा - विक्रमादित्य सिंह मलिक, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं एसडीएम सदर, बिजनौर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed