{"_id":"637746058d9b2d66f104eb2f","slug":"bijnor-police-team-raids-medical-store-drugs-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: औषधि विभाग का मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाइयां बरामद, मुकदमा हुआ दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: औषधि विभाग का मेडिकल स्टोर पर छापा, नशीली दवाइयां बरामद, मुकदमा हुआ दर्ज
Fri, 18 Nov 2022 02:15 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Fri, 18 Nov 2022 02:15 PM IST
सार
बिजनौर समाचार : औषधि विभाग की टीम ने पुलिस के साथ मिलकर मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां बरामद की हैं।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर छापा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर जनपद के किरतपुर में पुलिस और औषधि विभाग की संयुक्त टीम ने मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। टीम ने मेडिकल स्टोर से नशीली दवाइयां बरामद की हैं। वहीं टीम ने प्रतिबंधित दवाओं को जब्त कर दुकानदार के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
औषधि निरीक्षक उमेश भारती और किरतपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार की टीम ने नगर में मंडावर रोड पर न्यू सिटी मेडिकल व नाज मेडिकल स्टोर पर छापामारी की गई थी। इन दुकानों पर छापा मारते हुए बड़ी संख्या में नशीली दवाओं के इंजेक्शन और टेबलेट बरामद की गई थीं।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: UP: शातिर महिलाओं की ज्वेलर्स की दुकान में करतूत, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए चेहरे, तलाश में जुटी पुलिस
औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालक बरामद दवाइयों के बिल दिखाने में भी असमर्थ रहा। टीम ने सारी दवाइयां जब्त कर लीं। वहीं दवाइयों के सैंपल लेकर जांच के लिए भी भेजा जा रहा है। आरोपी तनवीर अहमद पुत्र अनवार अहमद निवासी मोहल्ला लुकमानपुरा के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया।
यह भी पढ़ें: वकील की खुली पोल: सैंडल में छिपी नशे की 2400 गोलियां देख अफसर हैरान, कैदी से मिलाई के वक्त उजागर हुआ गोरखधंधा