फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Police kept searching all night, in the morning the young man was found sleeping on a tree

अपहरण का मचा शोर: रातभर ढूंढती रही पुलिस, सुबह पेड़ पर सोता मिला युवक, पूछने पर बताई ये बात

Tue, 16 Jul 2024 11:31 AM IST
Dimple Sirohi संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 16 Jul 2024 11:31 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर में एक कार्यक्रम में आए सोनीपत के युवक के अपहरण का शोर मच गया। पुलिस युवक को रातभर ढूंढती रही लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग सका। सुबह पुलिस ने फिर से युवक को ढूंढना शुरू किया तो वह पेड़ पर सोता मिला।

विज्ञापन
Bijnor Police kept searching all night, in the morning the young man was found sleeping on a tree
प्रतीकात्मक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनाैर जनपद में मंडावली थानाक्षेत्र में एक अनोखा मामला सामने आया। यहां गांव रघुनाथपुर में मेहमान बनकर आए सोनीपत के युवक के अपहरण होने की सूचना पर पुलिस में हड़कंप मच गया।

विज्ञापन


बिजनौर से डॉग स्क्वायड और पुलिस की संयुक्त टीम रातभर युवक की तलाश करती रही। पुलिस को तड़के युवक एक पेड़ पर सोता मिला। युवक के सिर पर खून और चोट के निशान मिले। पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


मंडावली थाना क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर निवासी अजय कुमार के बेटे का जस्टोन कार्यक्रम था। दावत में अजय का सोनीपत से दोस्त अजय कुमार भी आया था।  युवक अजय कुमार गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: मेरठ में ढाई साल की बच्ची की हत्या... श्मशान में मिली लाश; शरीर पर मिले कई निशान

आयोजक अजय कुमार ने दोस्त के अपहरण की आशंका जताते हुए मंडावली पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने डॉग स्क्वायड की टीम के साथ रविवार को रातभर युवक की तलाश की। सोमवार को सुबह पांच बजे गांव के पास नीम के पेड़ पर युवक सोता दिखाई दिया।

यह भी पढ़ें: लहंगे और नेग पर हुआ विवाद: चढ़त हुई लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा, वरमाला से पहले बिगड़ी बात, बिन दुल्हन लाैटी बरात

पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर मेडिकल के लिए भेज दिया। युवक के सिर पर कई चोटें के निशान मिले। युवक से पुलिस ने पूछताछ की तो उसका कहना था कि जस्टोन के दाैरान ही सिकरौड़ा के राजा, हरेवली के अयूब, रामनगर के सत्यम और जसपुर निवासी जॉनी आदि युवकों ने शराब का सेवन करते हुए उसके साथ मारपीट की, जिसके बाद से वह पेड़ पर जाकर सो गया। पुलिस ने अजय की तहरीर पर चारों युवकों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed