{"_id":"639753ea3655c547416aeaa9","slug":"bijnor-police-has-arrested-four-accused-including-father-after-disclosing-indrajit-murder-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: इंद्रजीत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-दादा समेत चार गिरफ्तार, सच्चाई जान अफसर भी हैरान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: इंद्रजीत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा, पिता-दादा समेत चार गिरफ्तार, सच्चाई जान अफसर भी हैरान
Mon, 12 Dec 2022 10:29 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 12 Dec 2022 10:29 PM IST
सार
बिजनौर समाचार : पुलिस ने इंद्रजीत हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस ने पिता-दादा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं मामले की सच्चाई जानकर अफसर भी हैरान रह गए।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर में इंद्रजीत हत्याकांड में पुलिस ने किशोरी के पिता और दादा समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जिनका चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। प्रेम प्रसंग के चलते किशोरी के परिवारों वालों ने ही इंद्रजीत की गला घोंट कर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
सोमवार को एएसपी देहात राम अर्ज ने प्रेसवार्ता करते हुए इंद्रजीत हत्याकांड का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि दस दिसंबर की शाम दारानगर गंज के पास गंगा खादर में इंद्रजीत (22) पुत्र पपींद्र का शव पड़ा मिला था। मृतक की मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा था कि तिलक की बेटी से इंद्रजीत के प्रेम संबंध थे। जिसके चलते आरोपी तिलक का परिवार रंजिश रखने लगा। नौ दिसंबर की शाम इंद्रजीत को आरोपी घर से बुलाकर ले गए थे और हत्या कर दी।
विज्ञापन
पुलिस ने किशोरी के दादा श्रीराम, पिता तिलक, चाचा संजय और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि तिलक ने अपनी बेटी को कई बार इंद्रजीत के साथ छत पर देखा था। जिस पर इंद्रजीत की मां ने माफी मांगते हुए उसे बाहर भेज दिया था। अब इंद्रजीत दस-पंद्रह दिन पहले घर आया और किशोरी से मेलजोल बढ़ाने लगा। जिसके चलते इंद्रजीत को घर से बुलाकर गला घोंटते हुए उसकी हत्या कर दी। इसके बाद रिक्शा ठेली में रखकर उसके शव को गंगा खादर में फेंक आए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: BAGHPAT: रंछाड़ गांव के जंगल में कुएं में गिरा तेंदुआ, मचा हड़कंप, रेस्क्यू में जुटी वन विभाग की टीम
इतना ही नहीं हत्या करने के बाद आरोपियों ने किशोरी के सीने पर रखकर बारूद से गोली लगने जैसा निशान बनाया, फिर उसे अस्पताल में भर्ती करा दिया था। साथ ही इंद्रजीत के खिलाफ हमला करने की तहरीर सौंप दी थी, लेकिन शाम होने तक उसका शव मिलते ही मामला पलट गया। सीओ सिटी अनिल कुमार के निर्देशन में कोतवाल रविंद्र वशिष्ठ आदि गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे।
यह भी पढ़ें: BIJNOR NEWS: विवाहिता ने बिजली के तार से फंदा लगाकर की आत्महत्या, दहेज की मांग से थी आहत