फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bijnor Police arrested five miscreants

पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा

Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
Bijnor Police arrested five miscreants
हीमपुरदीपा क्षेत्र में पकड़े गए बदमाश। - फोटो : BIJNOR
पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा
विज्ञापन

हीमपुर दीपा। बिजनौर-बदायूं मार्ग पर अकबरपुर तिगरी गांव के पास लूट की रकम के बंटवारे को लेकर बदमाशों के बीच हुई मारपीट की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पांच बदमाशों को दबोचा है, जबकि एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से कार, असलहा और नगदी बरामद किया है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है। सभी बदमाश नशे की हालत में थे।

हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के बिजनौर बदायूं सड़क मार्ग पर अकबरपुर तिगरी गांव के तालाब के पास मारुति वैन में सवार बदमाशों में लूटी गई रकम के बंटवारे को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने मौके से पांच बदमाशों को दबोच लिया। एक बदमाश पुलिस को चकमा देकर जंगल की ओर फरार हो गया। पुलिस ने बदमाशों के पास से असलहा और नगदी बरामद की है। सभी बदमाश कार में सवार थे और नशे की हालत में थे। पुलिस बदमाशों से पूछताछ करने में जुटी है। पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश किसी गैंग के सदस्य लग रहे हैं। नशे की हालत में बदमाश एक-दूसरे पर लूट व गोली मारने की घटना को अंजाम देने का आरोप लगा रहे थे। वरिष्ठ उपनिरीक्षक उमाकांत तिवारी के अनुसार पकड़े गये बदमाशों से पुलिस ने एक तमंचा चार कारतूस नगदी व एक बैग भी बरामद किया है। फरार बदमाश की तलाश में पुलिस जंगल में कांबिंग कर रही है। बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed